फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Wind of devotion blowing in Samvasaran Mahamandal Vidhan in Navagarh

Lalitpur News: नवागढ़ में समवसरण महामंडल विधान में बह रही भक्ति की बयार

Sun, 11 Feb 2024 01:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
Wind of devotion blowing in Samvasaran Mahamandal Vidhan in Navagarh
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। महरौनी ब्लॉक के प्रागैतिहासिक तीर्थक्षेत्र नवागढ़ में आचार्य विनम्रसागर महाराज ससंघ के सान्निध्य में समवसरण महामंडल विधान में भक्ति की बयार बह रही है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं।

समवसरण महामंडल विधान में मानस्तंभ, चैत्य प्रासाद, लता, उपवन, ध्वज, कल्पवृक्ष एवं श्रीमंडप में विराजमान भगवंतों की आराधना की जा रही है। जय कुमार निशांत भैया ने कहा कि जिस प्रकार नदी के जल को बांध द्वारा रोककर उसका उर्ध्वगमन कराकर बिजली उत्पन्न की जाती है, उसी प्रकार मन, वचन, काय की प्रवृत्तियों को एकाग्र करके विद्या वर्द्धन कर लक्ष्य को प्राप्त करना है। विधान के प्रमुख पात्र चक्रवर्ती नरेंद्र जैन, नीलम जैन, सौधर्मेंद्र सुरेश जौहरी, नरेंद्र जैन, राकेश जैन, यज्ञनायक राहुल जैन, प्रीती जैन और अन्य इंद्र इंद्राणियों द्वारा विधान की क्रियाओं को संपन्न किया जा रहा है। प्रतिष्ठाचार्य ब्र.जय निशांत भैया, पंडित मनीष संजू, पंडित अजित शास्त्री द्वारा विधि विधान कराया जा रहा है। इस मौके पर नवागढ़ तीर्थक्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष सनत जैन, महामंत्री वीरचंद्र जैन, कोषाध्यक्ष नरेंद्र जैन, पंडित इंद्र कुमार जैन, अशोक मैनवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed