{"_id":"62e82bf0f9612625581aff5d","slug":"will-write-a-letter-to-the-government-that-the-officers-do-not-listen-to-me-sadar-mla-lalitpur-news-jhs2259483161","type":"story","status":"publish","title_hn":"शासन को पत्र लिखूंगा कि मेरी बात नहीं सुनते अफसर: सदर विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शासन को पत्र लिखूंगा कि मेरी बात नहीं सुनते अफसर: सदर विधायक
विज्ञापन
ललितपुर। नेहरू नगर में बने पोस्टमार्टम हाउस में शवों को सुरक्षित रखने के लिए रखे सात फ्रीजर अब भी नहीं सुधर सके हैं। मामले में सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने कुछ दिन पहले ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को फ्रीजर ठीक कराने के मौखिक निर्देश दिए थे, लेकिन एक सप्ताह से अधिक समय बीतने के बाद भी अब तक फ्रीजर को सुधरवाया नहीं जा सका है। ऐसे मेें सदर विधायक ने भी कहा कि वह उच्चाधिकारियों को फिर से फ्रीजर सुधरवाने के लिए कहेंगे। साथ ही शासन को पत्र लिखेंगे कि उनकी कही बात भी अफसर नहीं मानते हैं।
जनपद में विभिन्न घटनाओं दुर्घटना के होने के बाद शवों का पोस्टमार्टम कराया जाता है। इस पर उनके शवों को पोस्टमार्टम होने में कई बार देरी भी हो जाती है, जिस पर शवों को मोर्चरी में घंटों रखना होता है। इस वर्ष में ही अब तक करीब 474 शवों के पोस्टमार्टम कराए गए हैं। शवों के पोस्टमार्टम से पूर्व उन्हें सुरक्षित रखने के लिए यहां पोस्टमार्टम हाउस में सात फ्रीजर भी रखवाए गए हैं, लेकिन आठ माह से अधिक समय से फ्रीजर लगातार खराब चल रहे हैं, जिसके चलते शव सुरक्षित नहीं रह पाते हैं। यहां तक कि आठ दिन पहले ही जिला अस्पताल की मोर्चरी में सांप के काटने से मौत होने पर एक व्यक्ति के शव को नेवलों ने कुतर डाला था। इस पर पोस्टमार्टम हाउस में रखे खराब फ्रीजरों का मामला भी उठाया गया था तो सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को फ्रीजर ठीक कराने के लिए मौखिक निर्देश दिए थे। लेकिन अब तक एक भी फ्रीजर ठीक नहीं कराया गया है। जिस पर खुद सदर विधायक ने कहा कि वह उच्चाधिकारियों व शासन को पत्र लिखेंगे कि उनकी कही बात भी अफसर नहीं मानते हैं और जल्द से फ्रीजरों को ठीक कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि असमय मौत होने पर शवों को पोस्टमार्टम होने तक सुरक्षित रखा जा सके।
--------
पिछले कुछ दिन पूर्व पोस्टमार्टम हाउस के सातों फ्रीजर ठीक कराने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिए थे। अब तक फ्रीजर ठीक नहीं है, जिस पर शासन को पत्र लिखा जाएगा कि अफसर भी उनकी बात नहीं मानते हैं। इसके साथ ही फ्रीजर ठीक कराने के लिए भी पत्राचार किया जाएगा।
विज्ञापन
-रामरतन कुशवाहा, सदर विधायक।