{"_id":"66380404fede4b05840211a4","slug":"will-soon-get-relief-from-fault-and-tripping-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-114248-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: फाल्ट और ट्रिपिंग से जल्द मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: फाल्ट और ट्रिपिंग से जल्द मिलेगी राहत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। फाल्ट और ट्रिपिंग से जल्द निजात मिलेगी। नगर विकास योजना अंतर्गत कराया जा रहा कार्य 85 फीसदी होने के साथ अंतिम चरण में पहुंच गया है। 12 ट्रांसफॉर्मर की क्षमता वृद्धि कर दी गई है। जर्जर तीन किलोमीटर लाइन बदलने का कार्य अंतिम चरण में है। अधिकारियों के अनुसार मई के अंतिम सप्ताह तक कार्य पूर्ण हो जाएगा। इसके बाद आपूर्ति सुचारु मिलेगी।
नगर पालिका में चार करोड़ से विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ की जा रही है। 14 किलोमीटर तक केबल डाली जा रही है। हाईटेंशन लाइन तीन किलोमीटर और एलटी लाइन 11 किलोमीटर डाली जा रही है। झूलते तारों को ठीक करने के लिए पांच सौ खंभे लगाए जा रहे हैं। यह सभी कार्य मार्च में शुरू किया गया था। लगभग 12 किलोमीटर तक लाइन बिछाई जा चुकी है। विद्युतीकरण से वंचित गलियों में लाइन बिछाई गई है। शेष में कार्य किया जा रहा है। 400 से अधिक खंभे लगा दिए गए हैं।
-- -
ट्रांसफॉर्मर किए जा रहे स्थापित
25 केवीए - 01
63 केवीए - 01
100 केवीए - 08
400 केवीए - 01
-- -
शहर में नगर विकास योजना के अंतर्गत कराया जा रहा कार्य 85 प्रतिशत पूर्ण हो गया है। मई के अंत तक बिजली आपूर्ति दुरुस्त हो जाएगी।
- संजय सिंह, अधीक्षण अभियंता, विद्युत वितरण मंडल