फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Will make nests...save the sparrows

Lalitpur News: घोंसले बनाएंगे... गौरैया को बचाएंगे

Thu, 21 Mar 2024 01:31 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Will make nests...save the sparrows
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। वन विभाग, राष्ट्रीय सेवा योजना एवं मानव आर्गेनाइजेशन के तत्वावधान में बुधवार को नेहरू महाविद्यालय में विश्व गौरैया दिवस मनाया गया। छात्र-छात्राओं को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया। डीएफओ गौतम सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति में पर्यावरण के साथ-साथ पशु-पक्षियों को भी संरक्षित किया गया है। वर्तमान में भौतिकतावाद की चकाचौंध में लोगों में पर्यावरण के साथ पशु-पक्षियों के प्रति भी प्रेम का भाव समाप्त होता जा रहा है।
प्रभारी प्रबंधक विक्रय समिति लखनऊ दविंदर सिंह ने कहा कि पर्यावरण के प्रति सभी लोग जागरूक रहकर गौरैया संरक्षण में सहयोग प्रदान करें। एसडीओ डाॅ. शीरीन ने कहा कि गौरैया के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए वर्ष 2010 में इस दिवस को मनाने की शुरुआत की गई थी। प्राचार्य राकेश नारायण द्विवेदी ने कहा कि आधुनिकता की अंधी दौड़ में गौरैया के साथ साथ हम प्रत्येक जीव के पारिस्थितिक तंत्र को नुकसान पहुंचा रहे हैं। मानव आर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि गौरैया दिवस के दिन छात्र/छात्राओं को गौरैया के महत्व को जानना चाहिए। डीएलएम वन निगम अनुरुद्ध प्रसाद, रेंजर भोला सिंह, आरके तिवारी, फहीम बख्श आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

00000
गौरैया का संरक्षण वृक्षों एवं घरों में घोंसले लगाकर किया जा सकता : जयशंकर द्विवेदी
ललितपुर। करूणा केंद्र के तत्वावधान में सिविल लाइन चांदमारी स्थित स्याद्वाद बाल संस्कार जूनियर हाईस्कूल में विश्व गौरैया दिवस मनाया गया।
गौरैया संरक्षण में बच्चों की महती भूमिका विषय पर आयोजित संगोष्ठी आयोजित में मुख्य अतिथि जयशंकर द्विवेदी ने कहा कि गौरैया का संरक्षण वृक्षों एवं घरों में घोसले को लगाकर किया जा सकता है। अध्यक्ष अक्षय अलया ने कहा कि प्रकृति प्रेमियों को अभियान चलाकर लोगों को मानव जीवन में पशु-पक्षियों के योगदान की जानकारी देनी होगी। तभी मानव के अंदर पक्षियों के प्रति प्रेम की भावना जागृत होगी। इस मौके पर अतिथियों ने बच्चों से विद्यालय में स्थित स्याद्वाद वाटिका में गौरैया घोसलों को लगवाया और दाना-पानी रखने का संकल्प भी दिलाया। इस मौके पर करूणा क्लब प्रभारी मेघा जैन,सीमा जैन,
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्मी सिरौठिया,मेघा जैन,सृष्टि,प्रतीक्षा आदि मौजूद रहीं।
--------
बच्चों ने चित्रों में गौरैया की आकृति उकेरी
ललितपुर। आचार्य विद्यासागर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मडावरा में करूणा क्लब प्रभारी आकांक्षा विश्वकर्मा के निर्देशन में आयुषी पटेल,दीप्ति सोनी,प्रीति सेन,नेहा,प्रीति कुशवाहा,रागनी,रीना कुशवाहा ने मिट्टी के गौरैया घोंसलों में सुसज्जित रंग भरे,चित्रों में भी गौरैया की आकृति उकेरी। छात्राओं का कहना है कि विश्व गौरैया दिवस के अवसर पर इन घौंसलों को विद्यालय,घर-आंगन,वाटिका में इसी उम्मीद के साथ लगा रहे हैं। वहीं कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय रूकवाहा महरौनी में विद्यालय के बच्चों ने गत्ते से गौरैया घौंसले बनाए और गौरैया संरक्षण का संकल्प भी लिया। इस दौरान विद्यालय के सहायक अध्यापक आकाश कुमार भावना,चंपा, खुशबू,दिव्यांशी आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed