फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   wife went to the police station to complain husband hanged himself in Lalitpur

जाम ने छीन ली जिंदगी: शराब पीने को लेकर अक्सर होता था झगड़ा, शिकायत करने थाने गई पत्नी, पति ने लगा ली फांसी

Wed, 22 Feb 2023 08:20 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 22 Feb 2023 08:20 PM IST
सार

राकेश (मृतक) की पत्नी कलावती मंगलवार की रात पति के शराब पीने की शिकायत लेकर थाने आई थी। जिस पर उसे पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया था। सुबह राकेश के फांसी लगाकर आत्महत्या की जानकारी मिली।
 

विज्ञापन
wife went to the police station to complain husband hanged himself in Lalitpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

ललितपुर में थाना सौजना के इमली मोहल्ला निवासी राकेश (25) पुत्र हरबल अहिरवार का मंगलवार की रात को शराब के नशे में पत्नी से विवाद हो गया। पत्नी रात में ही थाने में शिकायत करने गई, जिसके बाद उसने घर में ही फांसी लगाकर जान दे दी। अगले दिन सुबह जानकारी मिलने पर थाना सौजना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


थाना सौजना के इमली मोहल्ला जैन मंदिर के पास निवासी राकेश अहिरवार मंगलवार की रात में गांव में ही एक शादी समारोह में गया था। रात करीब ग्यारह बजे शराब के नशे में वह घर लौटा और अपनी पत्नी कलावती से झगड़ा करते हुए मारपीट करने लगा। इस पर पत्नी आए दिन की मारपीट से परेशान होकर पति के खिलाफ शिकायत करने थाने पहुंची और पति की मारपीट की शिकायत थाने में की और वह घर लौट आई। 

विज्ञापन


बुधवार को तड़के सुबह करीब चार बजे जब पत्नी शौच के लिए बाहर गई तो पति ने अंदर से कमरा बंद कर दिया और फांसी लगा ली। कुछ देर बाद जब पत्नी लौटी तो उसका कमरा अंदर से बंद था और उसका छोटा बेटा बाबू (03) चिल्लाते हुए रो रहा था। जिस पर उसने खिड़की से झांककर देखा तो उसका पति फंदे पर लटक रहा था और तड़प रहा था और पास में ही खड़ा उसका बेटा चिल्ला रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 


यह देखते ही उसने बेटे को आवाज देकर किसी प्रकार अंदर से बंद दरवाजे खुलवाए और कमरे में जाकर फंदा को काट दिया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उसकी चीख पुकार सुनकर पास में रहने वाले उसके अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए। सुबह होने पर परिजनों ने इसकी जानकारी थाना सौजना को दी, जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

मृतक के दो बेटा व एक बेटी हैं और वह दो भाई व एक बहन में सबसे छोटा था। मृतक के बड़े भाई रामस्वरूप ने बताया कि उसका भाई राकेश शराब का आदी था और आए दिन अपने घर में पत्नी के साथ झगड़ा करता रहता था। बीते मंगलवार की रात में भी वह शराब के नशे में घर लौटा था और पत्नी से विवाद हुआ था, जिस पर उसकी पत्नी थाने में शिकायत करने भी पहुंची थी।

 

पहले भी तीन बार कर चुका था आत्महत्या का प्रयास

मृतक के साले ग्राम नैकोरा निवासी हरीराम ने बताया कि उसका जीजा राकेश आए दिन उसकी बहन से शराब के नशे में मारपीट करता रहता था। बीते माह भी विवाद हुआ था, जिस पर उसने सौजना जाकर समझाने का प्रयास भी किया था, लेकिन उसके जीजा राकेश ने 19 जनवरी को खेत में महुआ के पेड़ पर चढ़कर फांसी लगाने का प्रयास किया था, जिस पर उसने किसी प्रकार उसे रोका था और समझाकर चला गया था। वह इससे पूर्व दो बार और फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास कर चुका था।

 

राकेश (मृतक) की पत्नी कलावती मंगलवार की रात में थाने में पति के शराब पीकर परेशान करने की शिकायत लेकर थाने आई थी। जिस पर उसे कार्रवाई का आश्वासन दिया था। सुबह राकेश के फांसी लगाकर आत्महत्या की जानकारी मिली। मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed