{"_id":"61bb9053e72fd30ef5711d5e","slug":"wife-murder-arest-taldehate-news-jhs2110994112","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार
विज्ञापन
कैप्सन - पुलिस गिरफ्त में ईनामी हत्या आरोपी
- फोटो : TALDEHATE
तालबेहट (ललितपुर)। कोतवाली पुलिस और एसओजी की टीम ने दबिश देकर पूराकलां बस स्टैंड के पास से 25 हजार के इनामी बदमाश को तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी पर चार वर्ष पहले अपनी पत्नी की हत्या करने का आरोप है।
पुलिस अधीक्षक निखिल पाठक के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस ने चार वर्ष पहले कोतवाली तालबेहट के अंतर्गत ग्राम बुदावनी में अपनी पत्नी की हत्या करने वाले 25 हजार के इनामी बदमाश महेश लोधी को उसके घर बुदावनी से पकड़ लिया। वह बाहर जाने की फिराक में था। टीम को उसके पास से 315 बोर का एक तमंचा और एक कारतूस मिला। आरोपी पर कोतवाली में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। गिरफ्तार आरोपी पर कोतवाली तालबेहट में चार मामले पंजीकृत हैं।
आरोपी को पकड़ने वालों में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार गुप्ता, उपनिरीक्षक मनोज मिश्रा, उपनिरीक्षक कामता प्रसाद, एसओजी प्रभारी अंजनी कुमार सिंह, मनीष सोनकर, बालेन्द कुमार, अभय सिंह, सुदर्शन पाठक, रजनीश चौहान और बृजेन्द्र सिंह प्रमुख रहे।
विज्ञापन
नाम बदलकर कई जगह रहा आरोपी
हत्या आरोपी महेश लोधी ने स्वीकार किया कि अपनी पत्नी की हत्या के बाद वह फरार हो गया था। इसके बाद वह सोनीपत हरियाणा, मथुरा, मुजफ्फरनगर में नाम बदल कर रह रहा था। वर्तमान में वह राजू नाम से मुजफ्फरनगर में रहता था।