{"_id":"6990d01fb8fd0df34e0dd9dc","slug":"while-taking-out-the-mobile-from-the-pocket-the-loader-went-out-of-control-and-fell-into-the-ditch-lalitpur-news-c-131-1-ltp1025-151611-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: जेब से मोबाइल निकालते समय अनियंत्रित होकर खाई में गिरा लोडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: जेब से मोबाइल निकालते समय अनियंत्रित होकर खाई में गिरा लोडर
विज्ञापन
गति कम होने के चलते बाल-बाल बचा चालक
संवाद न्यूज एजेंसी
पुलवारा। थाना बार अंतर्गत रमपुरा-कठवर के निकट यूपी-एमपी बॉर्डर पर शनिवार दोपहर करीब तीन बजे तीन पहिया लोडर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। हालांकि गति कम होने से बड़ा हादसा टल गया। चालक रूप सिंह मामूली रूप से जख्मी हो गया।
कोतवाली सदर अंतर्गत ग्राम रोंडा निवासी रूप सिंह लोडर से मध्य प्रदेश के डारा गांव गाय छोड़ने गया था। लौटते समय जब वह रमपुरा-कठवर गांव के निकट यूपी-एमपी बॉर्डर पर बन रहे स्वागत द्वार के पास पहुंचा। इसी दौरान उसके मोबाइल पर कॉल आ गया। वह जेब से मोबाइल फोन निकालने लगा। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिर पड़ा। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल वाहन में फंसे चालक रूप सिंह को बाहर निकाला। संवाद