फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   ...When the water of Sajnam dam suddenly started flying in the clouds, people were surprised to see it

Lalitpur News: ... जब अचानक से बादलों में उड़ने लगा सजनाम बांध का पानी, लोग देखकर हुए हैरान

Fri, 25 Jul 2025 12:28 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
...When the water of Sajnam dam suddenly started flying in the clouds, people were surprised to see it
- कहा- अद्भुत है कुदरत का करिश्मा, सौ फुट ऊंचाई तक बना जलस्तंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। सजनाम बांध पर एक असामान्य घटना देखी गई। जहां बांध का पानी आसमान की ओर उड़ता दिखाई दिया। कुछ ग्रामीणों ने इसे कुदरत का चमत्कार मानते हुए वीडियो बनाया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जनपद के तहसील महरौनी क्षेत्र में सजनाम बांध निर्मित है। वर्तमान में मानसून का सीजन चल रहा है और बांध लबालब हो गया है। पिछले दो दिनों से जनपद में झमाझम बारिश हो रही है। बुधवार को सजनाम बांध के भराव क्षेत्र का पानी अचानक ऊपर आसमान की ओर जाने लगा। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने इस अद्भुत नजारे को अपने मोबाइल फोन में रिकार्ड कर लिया। बताया जा रहा है कि करीब पांच मिनट तक प्रकृति का यह अद्भुत हैरान करने वाला नजारा चलता रहा। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सहायक अभियंता सिंचाई खंड विनोद कुमार के मुताबिक इस प्रकार की घटना को जल बवंडर बताया। जिसमें हवा चलने और दबाव होने पर पानी आसमान की ओर जाता है। यह आमतौर पर गर्मी के दिनों में आते हैं, जब तेज हवा चलती है और धूल का बवंडर उठता है। सजनाम बांध में उठे इस प्रकार के जल बवंडर की घटना इससे पूर्व भी करीब दो-तीन साल पहले हो चुकी है। उस समय भी इसी प्रकार का जल बवंडर उठा था और बांध का पानी आसमान की ओर उड़ गया है। इस प्रकार की घटनाएं प्राकृतिक हैं और होती रहती हैं। इससे बांध की सुरक्षा को कोई खतरा नहीं होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed