{"_id":"64a867f7ad2f5acabf0a2d87","slug":"when-the-roads-of-the-ministers-area-are-in-bad-condition-then-whom-should-we-appeal-to-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-483-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: जब मंत्री जी के क्षेत्र की सड़कें खस्ताहाल...तो किससे लगाएं गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: जब मंत्री जी के क्षेत्र की सड़कें खस्ताहाल...तो किससे लगाएं गुहार
Sat, 08 Jul 2023 01:01 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Sat, 08 Jul 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
महरौनी। विकास खंड महरौनी के अंतर्गत आने वाले कई गांवों के लोग आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। इन गांव के लोगों को कच्ची सड़कों से निकलना पड़ रहा है। हैरानी की यह बात है कि ये सड़कें महरौनी विधानसभा क्षेत्र में दो बार से भाजपा सरकार में राज्यमंत्री रहे मनोहरलाल पंथ के क्षेत्र की हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पक्की सड़क नहीं होने से उनके बच्चों को शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। वहीं, इन गांवों में रहने वाले लोगों की शादियां भी नहीं हो रही हैं।
महरौनी ब्लॉक मुख्यालय से महज तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित जखौरा गांव की सड़क खस्ताहाल है। इस सड़क को बनवाने के लिए सालों से ग्रामीण मांग कर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस सड़क को बनवाने पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि 2017 में विधानसभा चुनाव के समय राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने जखौरा से महरौनी तक संपर्क मार्ग पर चुनाव जीतने के बाद डामरीकरण कराने की मंदिर के सामने कसम खाई थी। लेकिन तब से वह दो बार विधानसभा का चुनाव जीत चुके हैं और दो बार राज्यमंत्री बनाए गए हैं।
जखौरा महरौनी संपर्क मार्ग आज भी खस्ताहाल है। इसी तरह बम्होरी बहादुर सिंह से कुम्हेडी संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त है। जिससे ग्रामीणों को कुम्हेडी स्थित अंजनी माता मंदिर जाने के लिए कई किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ता है। सड़क बनने से ग्रामीणों को राहत मिल जाएगी। वहीं, ग्राम सौजना से नवागढ़ , सौजना से कारीटोरन मार्ग, सौजना से मड़ावरा सड़क मार्ग पर गड्ढे ही गड्ढे हो गए हैं। जिससे इस मार्ग पर चलने वाले राहगीरों को आवागमन में परेशानी होती है।
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव 2017 में प्रचार के समय जखौरा गांव आए मनोहर लाल पंथ ने सड़क बनवाने के लिए मंदिर के सामने कसम खाई थी कि अगर मैं चुनाव जीत गया तो सड़क बनवा दूंगा। - मुन्ना राजा जखौरा।
मनोहर लाल पंथ दो बार विधायक बन चुके हैं और दोनों बार राज्यमंत्री भी बन चुके हैं, लेकिन जखौरा महरौनी संपर्क मार्ग जस का तस है। जब शिकायत करते हैं, तब जल्द बनवाने का आश्वासन देते हैं। -कन्हैया लाल जखौरा
महरौनी से जखौरा संपर्क मार्ग खस्ताहाल है। इस मार्ग पर पैदल चलना भी मुश्किल है। स्कूल जाते समय स्कूली छात्र गिर जाते हैं। और उनके कपड़े खराब हो जाते हैं। - राजीव सिंह
तहसील मुख्यालय के पास होने के बाद भी जखौरा गांव पहुंचने के लिए आज तक सड़क बनवाने की किसी ने सुध नहीं ली है। नेता मंत्री कोई भी इस सड़क को नहीं बनवा रहे है।- जंडेल सिंह
विधानसभा क्षेत्र की कई सड़कें बन चुकी है जो शेष रह गई उन्हें बनवाने का प्रयास किया जा रहा है।- मनोहर लाल पंथ, राज्यमंत्री