{"_id":"6622f24189303739460bc5e5","slug":"when-the-co-asked-the-reason-for-coming-late-the-kotwal-got-angry-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-113547-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: सीओ ने देर से आने का पूछा कारण तो भड़के कोतवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: सीओ ने देर से आने का पूछा कारण तो भड़के कोतवाल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। क्षेत्राधिकारी सदर के साथ कोतवाली प्रभारी ने अभद्रता की। यह गहमागहमी इलाइट चौराहे पर हुई। पुलिस अधीक्षक ने पूरे प्रकरण की जांच कराने की बात कही है। विभाग में यह अनुशासनहीनता चर्चा का विषय बनी हुई है।
बृहस्पतिवार देर शाम इलाइट चौराहे पर एक ट्रक खराब हो गया, कुछ ही देरी में वहां जाम लग गया। सीओ सदर अभयनारायण राय ने यातायात प्रभारी व प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली को मौके पर पहुंचकर जाम समाप्त कराने के निर्देश दिए। इसके बाद वह स्वयं मौके पर पहुंच गए। यातायात प्रभारी तो जाम खुलवा रहे थे, लेकिन प्रभारी निरीक्षक कोतवाली शशिभूषण कहीं दिखाई नहीं दिए। सीओ सदर ने स्वयं मोर्चा संभाला और जाम खुलवाने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद यातायात किसी प्रकार से सुचारु हुआ। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक पहुंचे तो सीओ सदर ने उन्हें विलंब से आने का कारण पूछा तो वह उग्र हो गए। सीओ सदर ने इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक को दी।
पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि पूरे प्रकरण की रिपोर्ट सीओ सदर से मांगी गई है। इसके बाद प्रकरण की विस्तृत जांच कर कार्रवाई की जाएगी।