फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   When he stopped her from drinking alcohol, he beat his wife to death.

Lalitpur News: शराब पीने से रोका तो पत्नी को डंडे पीटकर मार डाला

Sun, 11 Feb 2024 01:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
When he stopped her from drinking alcohol, he beat his wife to death.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। शराब ने एक और परिवार उजाड़ दिया। महिला ने पति को शराब पीने से रोका तो पति ने डंडे से इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। पुलिस ने महिला के भाई की तहरीर पर पति को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस के मुताबिक शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला खिरकापुरा का जयनारायण (37) शराब पीने का आदी है। उसकी इसी आदत के कारण पत्नी रुक्मणि (35) से उसका अक्सर विवाद होता था। शुक्रवार को दिन में जयनारयण शराब पीकर घर आया। रुक्मणि ने विरोध किया तो जयनारायण ने उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद अपनी ससुराल ग्राम रोंडा चला गया। रात करीब 10 बजे वह फिर शराब पीकर लौटा और पत्नी रुक्मणि से झगड़ा करने लगा। रुक्मणि ने शराब पीने से रोका तो जयनरायण ने डंडे से पिटाई शुरू कर दी। उसने पत्नी को इतना पीटा कि उसके सिर की हड्डी टूट गई। इसके साथ ही कलाई व अंगुलियां भी टूट गईं। इसके बाद जयनरायण कमरे में ही सो गया। शनिवार सुबह जब देर तक रुक्मणि सोकर नहीं उठी तो बड़ी बेटी ने जगाने की कोशिश की। मां के नहीं उठने पर बेटी ने अपनी दादी मालती को बुलाया। मालती कमरे में पहुंचीं तो देखा कि रुक्मणि बिस्तर पर मृत पड़ी थी। यह देखकर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर सीओ सदर अभय नारायण मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद एसपी मोहम्मद मुश्ताक व फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। रुक्मणि के भाई सुनील ने बहनोई पर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस जयनारायण को गिरफ्तार उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

---------
जमीन बेचकर शराब में पैसे उड़ाने पर नाराज थी रुक्मणि
रुक्मणि पति जयनारायण की शराब पीने की आदत से परेशान थाी। वह उसे रोज समझाती थी। अपने तीनों बेटियों के भविष्य का हवाला देती, लेकिन जयनारायण उसकी एक न सुनता। यही नहीं पति जयनारायण कोई काम नहीं करता है। वह अपने हिस्से की जमीन को बेचकर शराब में पैसे उड़ा रहा था। तीनों बेटियों में सबसे बड़ी बेटी 12 साल की है। दूसरी बेटी की उम्र नौ व छोटी की सात साल है। अब तीनों बच्चियों का रो-रोककर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
मोहम्मद मुश्ताक, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed