फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   wheat selling

नीलामी चबूतरा पर गल्ला व्यापारियों का कब्जा

Sat, 02 Apr 2016 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराो ललितपुर
अमर उजाला ब्यूूराो ललितपुर Updated Sat, 02 Apr 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
wheat selling
गेहूं - फोटो : demo pic
ललितपुर। गल्ला मंडी परिसर में स्थापित नीलामी चबूतरों पर किसानों का अनाज आने से पूर्व ही व्यापारियों ने बोरे रखकर अपना कब्जा जमा लिया है। इससे अब किसानों को गल्ला रखने के लिए परेशान होना पड़ेगा।
विज्ञापन

एक अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू हो गई है। गल्ला मंडी में गेहूं की खरीद के लिए एक केंद्र बनाया गया है। मंडी में सात बड़े और एक छोटा नीलामी चबूतरा है। एक नीलामी चबूतरा पर सात से आठ हजार क्विंटल गल्ला रखने की क्षमता है। फसल आने के बाद किसान गल्ला लेकर मंडी पहुंचना शुरू होने वाले हैं। किसानों द्वारा लाया गया गल्ला  नीलामी चबूतरों पर रखवाया जाता है। लेकिन, किसानों द्वारा गल्ला लाकर नीलामी चबूतरों पर रखा जाए, इससे पूर्व ही गल्ला मंडी व्यापारियों द्वारा नीलामी चबूतरों पर गल्ला से भरे बोरे रखकर अपना कब्जा जमा लिया है। नीलामी चबूतरों पर व्यापारियों द्वारा कब्जा जमाया जा रहा है, लेकिन मंडी समिति प्रशासन द्वारा अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ऐसे में यदि मंडी समिति प्रशासन द्वारा शीघ्र ही नीलामी चबूतरों से  कब्जा नहीं हटवाया जाता है, तो पांच अप्रैल से मंडी के खुलने पर जनपद के  किसानों को नीलामी चबूतरों पर गल्ला रखने को जगह तक नहीं मिलेगी । बता दें कि व्यापारियों द्वारा बिना मंडी समिति के अधिकारियों की सहमति से नीलामी चबूतरों  पर कब्जा जमाना आसान नहीं है। ऐसे में मंडी समिति की  कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठना लाजमी है।
विज्ञापन



चार को खुलेगी गल्ला मंडी
गल्ला मंडी चार अप्रैल को खुलेगी। गल्ला मंडी होली और मार्च क्लोजिंग के कारण बंद चल रही है। इस कारण गल्ला मंडी चार अप्रैल को खुलेगी।
इनका कहना है
नीलामी चबूतरों का निरीक्षण कर अवैध रूप से गल्ला रखकर कब्जा जमाने वाले व्यापारियों को नोटिस दिया गया है। यदि फिर भी गल्ला नहीं हटाया जाता है तो जबरन गल्ला हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिल कुमार, सचिव, मंडी समित ललितपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed