फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Wheat procurement decreased since last three days

Lalitpur News: तीन दिनों से घट गई गेहूं की खरीद

Mon, 22 Apr 2024 04:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 04:51 AM IST
विज्ञापन
Wheat procurement decreased since last three days
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। काफी प्रयास के बाद भी तीन दिन से क्रय केंद्र पर गेहूं की खरीद कम हो गई है। आंकड़ों के अनुसार पहले जहां एक दिन में 1800 से 2000 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो रही थी, वहीं अब घटकर पांच से छह सौ मीट्रिक टन रह गई है।
किसानों को गेहूं का समर्थन मूल्य देने व खरीद का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए गल्ला मंडी में व्यापारियों को गेहूं खरीदने से रोक दिया गया था। इससे शुरुआती चार दिनों में 15 से 18 अप्रैल तक केंद्रों पर बंपर आवक हुई। इससे विभाग को लक्ष्य प्राप्त करने की आस दिखी। लेकिन, बीते 19 अप्रैल से अब तक गेहूं की आवक क्रय केंद्र पर कम हो गई है। अधिकारियों के अनुसार अब प्रतिदिन पांच से छह सौ मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो पा रही है। किसान को तत्काल पैसा चाहिए, जबकि विभाग द्वारा 24 से 48 घंटे में भुगतान किया जाता है।
विज्ञापन

---
किसानों को समर्थन मूल्य पर उपज बेचने व सरकारी केंद्र पर गेहूं विक्रय करने के लिए जागरूक किया जाएगा। तीन दिन से खरीद केवल पांच से छह सौ मीट्रिक टन प्रतिदिन हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आरके त्रिपाठी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed