फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   wheat crop burned by fire in patna village

आग लगने से गेहूं की फसल जलकर नष्ट

Wed, 31 Mar 2021 01:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
wheat crop burned by fire in patna village
आग बुझाते दमकल कर्मी। - फोटो : LALITPUR
डोंगरा खुर्द (ललितपुर)। नाराहट क्षेत्र के पटना गांव में थ्रेसिंग के लिए रखी 15 एकड़ फसल में मंगलवार को आग लग गई। इससे फसल जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई। किसानों के अनुसार किसी ने बीड़ी जलाकर माचिस की तीली फेंक दी थी, जिससे आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

पटना गांव के किसानों ने खड़ी फसल काटकर और बोझ बांधकर थ्रेसिंग के लिए खेतों में रखी थी। दोपहर को वे लोग खाना खाने चले गए थे। अचानक खेतों में आग की लपटें उठती देख काफी दूर काम कर रहे लोगों ने किसानों को इसकी सूचना दी। सूचना पर काफी संख्या में किसान वहां पहुंचे और आग बुझाने का प्रयत्न किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। किसानों ने बताया कि उनकी कुल मिलाकर 15 एकड़ की फसल जलकर नष्ट हुई है। बताया कि फसल छोड़कर हमलोग दोपहर में घर खाना खाने गए उसी समय किसी ने सूनी फसल पाकर तीली फेंक दी, जिससे फसल जलकर नष्ट होने के साथ ही पेड़ भी लपटों में झुलस गए। फसल से मेरा करीब डेढ़ सौ क्विंटल गेहूं का नुकसान हो गया। वहीं, पास में के खेतों में रखा दर्जनों एकड़ का भूसा भी पूरी तरह जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

किसी बकरी चरवाहे ने बीड़ी पीकर तीली फेंक दीं जिससे खेतों में आग पकड़ ली और किसानों की गेहूं फसल जलकर राख हो गई। किसानों काफी नुकसान हुआ है।
- अवतार दुबे, किसान पटना गांव

पटना गांव में आग से जले खेत और झुलसा पेड़।

पटना गांव में आग से जले खेत और झुलसा पेड़।- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed