{"_id":"56fed3cc4f1c1bc04af00105","slug":"wheat-buying","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले ही दिन नहीं खुला खरीद का खाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले ही दिन नहीं खुला खरीद का खाता
अमर उजाला ब्यूूराो ललितपुर
Updated Sat, 02 Apr 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
किसान
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। किसानों से सीधे गेहूं खरीद के लिए एफसीआई ने मंडी समेत जनपद में विभिन्न स्थानों पर 75 केंद्र खोले हैं। इन केंद्रों में एक अप्रैल से खरीद शुरू होनी थी, लेकिन पहले ही दिन खरीद का खाता नहीं खुल सका।
जनपद में इस बार सूखे की मार झेल रहे किसानों के खेतों में फसल की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। कई स्थानों पर फसल कट चुकी है, जबकि बहुत से क्षेत्रों में फसल कट रही है। फसल कटने के बाद तैयार अनाज खेतों में रखा हुआ है। इसका मुख्य कारण होली से शुरु हुई गल्ला मंडी की छुट्टियां अब तक खत्म नहीं हुई हैं। हालांकि, मंडी दो दिन बाद सोमवार को खुलेगी, जिसमें फसल की आवक अच्छी होने की उम्मींद जताई जा रही है। मंडी भले ही बंद हो, लेकिन मंडी और जनपद में अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में फसल खरीद केंद्र सज कर तैयार हो गए हैं। जनपद में एक अप्रैल से खरीद की शुरुआत होनी थी, लेकिन अब तक खरीद शुरु नहीं हो सकी है।
हालांकि, नई क्रय नीति बृहस्पतिवार को आ चुकी है, लेकिन फिलहाल इसका क्रियान्वयन शुरु नहीं हो सका है। एफसीआई के डिप्टी आरएसओ संजय श्रीवास्तव ने बताया कि बृहस्पतिवार को क्रय नीति आ चुकी है। जिले में 75 खरीद केंद्र बनाए गए हैं, जबकि समितियों के सेंटर बनाए जाने को प्रस्ताव दिए गए हैं।