फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   What kind of hospital is this, the lock did not open even at 11:45 in the morning

ये कैसा अस्पताल, सुबह 11:45 बजे भी नहीं खुला ताला

Sun, 17 Mar 2024 02:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
What kind of hospital is this, the lock did not open even at 11:45 in the morning
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर/सौजना। ब्लॉक महरौनी अंतर्गत गौना कुसमाड़ स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अफसरों की अनदेखी की भेंट चढ़ गया है। यहां डॉक्टर, फार्मासिस्ट व अन्य स्टॉफ तो दूर ताला तक हीं नहीं खुल रहा। मरीज बिना उपचार कराए मायूस होकर वापस हो रहे हैं।
शनिवार को अमर उजाला की टीम ने ग्राम गौना कुसमाड़ स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति जानी। मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराए जाने के विभाग के दावों की पोल खुल गई। अस्पताल में चिकित्सक व फार्मासिस्ट ही नहीं लैब टेक्नीशियन और वार्डबॉय, स्वीपर तक नजर नहीं आए। दोपहर 11 बजकर 45 मिनट पर अस्पताल में ताला जड़ा हुआ था। यहां प्रवेश द्वार के साथ ही अंदर परिसर के मुख्य भवन में भी ताला लटका मिला। अस्पताल में कोई भी स्टॉफ नजर नहीं आया।
विज्ञापन

---
हैंडपंप के पास पड़ी गंदगी
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हैंडपंप लगाया गया है, लेकिन इसकी सफाई न होने से बदहाल हो गया है। स्थिति यह है कि हैंडपंप क्षतिग्रस्त बना हुआ है। इसके आसपास साफ-सफाई न होने से गंदगी पसरी है। ऐसे में लोग हैंडपंप के पास पानी पीने की हिम्मत नहीं उठा पाते।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
अस्पताल में उगी झाड़ियां
अस्पताल में स्वच्छता अभियान भी दम तोड़ता नजर आ रहा है। यहां जगह-जगह झाड़ियां उगी हैं। पत्थर भी काफी मात्रा में बिखरे पड़े हैं। इसकी बाउंड्री भी जर्जर हालत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed