फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   we will sing the song of pride together

Lalitpur News: ...हम गीत गौरव का हिलमिल के गाएंगे

Fri, 28 Feb 2025 01:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
we will sing the song of pride together

विज्ञापन
अमर उजाला संवाद
ललितपुर। चर्चरोड स्थित अमर उजाला कार्यालय में बृहस्पतिवार को ललितपुर के स्थापना दिवस को लेकर प्रबुद्ध वर्ग की परिचर्चा हुई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर अपने-अपने घरों में पांच-पांच दीपक जलाने के साथ ही अन्य लोगों से आह्वान किया जाएगा।

जनपद के स्थापना दिवस एक मार्च को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा करते हुए डॉ. पूरन सिंह निरंजन ने कहा कि स्थापना दिवस की तैयारियों ने युवा ही नहीं बुजुर्गाें में भी उत्साह भर दिया है। उन्होंने अमर उजाला की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि शुक्रवार की शाम छह बजे तुवन मंदिर मैदान पर आयोजित दीपोत्सव में शामिल होने के साथ ही अन्य लोगों को भी अपने घरों में पांच दीपक जलवाने के लिए प्रेरित करेंगे। कवियत्री मंजू कटारे ने अपनी भावना को पंक्तियों में प्रस्तुत किया ‘खास दिन है दिन से मनाएंगे हम, स्वपन जनपद का हिलमिल के गाएंगे हम, प्राणों से प्यारी है इसकी गरिमा में हम, गीत गौरव का हिलमिल के गाएंगे’। रमेश पाठक ‘रवींद्र’ने कहा स्थापना दिवस में बच्चों को शामिल करें, देश का भविष्य हैं, दीपोत्सव ऐसा हो कि देश में ललितपुर प्रकाशमान नजर आए। लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा ने कहा जिले के स्थापना दिवस के बारे में घर-घर तक जानकारी पहुंचे, जिससे सभी लोग जान सकें।वरिष्ठ कवि पंकज अंगार ने जनपद की संस्कृति, सौर्य और खनिज समेत अन्य संपदा के बारे में जानकारी दी। अरमान कुरैशी ने कहा कि ये बुंदेली मिट्टी की खुशबू से सराबोर सर्व धर्मसंभाव की भूमि है। यहां कौमी एकता की नदी बहती है। स्थापना दिवस को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी को आज पांच दीपक जलाना है। असर ललितपुरी ने 51 साल बेमिसाल को परिभाषित करते हुए कहा कि इन सालों में काफी विकास हुआ है। जहीर ललितपुरी ने कहा कि हम सबके लिए गौरव की बात है कि आज हम अपने जिले का जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। डॉ. प्रवल सक्सेना ने कहा कि बल्क ड्रग फार्मा और एयरपोर्ट बनने से आने वाले समय में ललितपुर का नाम देश और दुनिया में पहचाना जाएगा। आशा महासंघ की अध्यक्ष आशा यादव ने कहा कि हम अपने संघ के सदस्यों के माध्यम से पूरे जनपद हर घर पांच दीपक जलवाए जाएंगे। अध्यक्षता कर रहे हरीश कपूर टीटू ने कहा स्थापना दिवस मनाने में अमर उजाला मील का पत्थर साबित होगा। इसको गांव-गांव घर-घर तक पहुंचना चाहिए। संचालन बृजमोहन संज्ञा ने किया। इस मौके पर वीरेंद्र विद्रोही,रमाकांत दीक्षित,अखिलेश शांडिल्य,वीरेंद्र विद्रोही,सुरेश कुमार टोंटे, आकाश कुमार जैन, सुमित साहू, सरोजराजपूत ,मीना देवी सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।अमर उजाला संवादललितपुर। चर्चरोड स्थित अमर उजाला कार्यालय में बृहस्पतिवार को ललितपुर के स्थापना दिवस को लेकर प्रबुद्ध वर्ग की परिचर्चा हुई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर अपने-अपने घरों में पांच-पांच दीपक जलाने के साथ ही अन्य लोगों से आह्वान किया जाएगा। जनपद के स्थापना दिवस एक मार्च को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा करते हुए डॉ. पूरन सिंह निरंजन ने कहा कि स्थापना दिवस की तैयारियों ने युवा ही नहीं बुजुर्गाें में भी उत्साह भर दिया है। उन्होंने अमर उजाला की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि शुक्रवार की शाम छह बजे तुवन मंदिर मैदान पर आयोजित दीपोत्सव में शामिल होने के साथ ही अन्य लोगों को भी अपने घरों में पांच दीपक जलवाने के लिए प्रेरित करेंगे। कवियत्री मंजू कटारे ने अपनी भावना को पंक्तियों में प्रस्तुत किया ‘खास दिन है दिन से मनाएंगे हम, स्वपन जनपद का हिलमिल के गाएंगे हम, प्राणों से प्यारी है इसकी गरिमा में हम, गीत गौरव का हिलमिल के गाएंगे’। रमेश पाठक ‘रवींद्र’ने कहा स्थापना दिवस में बच्चों को शामिल करें, देश का भविष्य हैं, दीपोत्सव ऐसा हो कि देश में ललितपुर प्रकाशमान नजर आए। लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा ने कहा जिले के स्थापना दिवस के बारे में घर-घर तक जानकारी पहुंचे, जिससे सभी लोग जान सकें।वरिष्ठ कवि पंकज अंगार ने जनपद की संस्कृति, सौर्य और खनिज समेत अन्य संपदा के बारे में जानकारी दी। अरमान कुरैशी ने कहा कि ये बुंदेली मिट्टी की खुशबू से सराबोर सर्व धर्मसंभाव की भूमि है। यहां कौमी एकता की नदी बहती है। स्थापना दिवस को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी को आज पांच दीपक जलाना है। असर ललितपुरी ने 51 साल बेमिसाल को परिभाषित करते हुए कहा कि इन सालों में काफी विकास हुआ है। जहीर ललितपुरी ने कहा कि हम सबके लिए गौरव की बात है कि आज हम अपने जिले का जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। डॉ. प्रवल सक्सेना ने कहा कि बल्क ड्रग फार्मा और एयरपोर्ट बनने से आने वाले समय में ललितपुर का नाम देश और दुनिया में पहचाना जाएगा। आशा महासंघ की अध्यक्ष आशा यादव ने कहा कि हम अपने संघ के सदस्यों के माध्यम से पूरे जनपद हर घर पांच दीपक जलवाए जाएंगे। अध्यक्षता कर रहे हरीश कपूर टीटू ने कहा स्थापना दिवस मनाने में अमर उजाला मील का पत्थर साबित होगा। इसको गांव-गांव घर-घर तक पहुंचना चाहिए। संचालन बृजमोहन संज्ञा ने किया। इस मौके पर वीरेंद्र विद्रोही,रमाकांत दीक्षित,अखिलेश शांडिल्य,वीरेंद्र विद्रोही,सुरेश कुमार टोंटे, आकाश कुमार जैन, सुमित साहू, सरोजराजपूत ,मीना देवी सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed