फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   We love Bundelkhand with all our heart: Keshav Prasad

बुंदेलखंड को हम दिल से करते हैं प्यार: केशव प्रसाद

Sat, 19 Feb 2022 01:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 01:41 AM IST
विज्ञापन
We love Bundelkhand with all our heart: Keshav Prasad
ललितपुर/महरौनी। सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बुंदेलखंड हमारे लिए केवल चुनाव जीतने का स्थान नहीं है, इस भूमि को हम दिल से प्यार और सम्मान करते हैं। उन्होंने सपा और बसपा पर हमला बोलते हुए कहा कि कहा कि पहले गुंडागर्दी, अराजकता, संपत्तियों पर कब्जा, लूट, अवैध खनन, हत्या, अपराध से प्रदेश का माहौल खराब रहता था, लेकिन भाजपा सरकार ने कानून का राज स्थापित किया है। गुंडे जेल में होने से अब व्यापारी अपने को सुरक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि एक बार फिर कमल का बटन दबाकर सांपनाथ, नागनाथ और नेवलानाथ को उखाड़ फेंकना है। वह शुक्रवार को महरौनी में भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल पंथ मन्नू कोरी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए कहा 15 वर्षों की तुलना में योजनाओं का सर्वाधिक फायदा अंतिम पायदान पर खड़े गरीब को मिला है। डबल इंजन की सरकार डबल राशन देने का काम कर रही है। गरीब की भूख के दुख-दर्द को हमारी सरकार ने महसूस किया। उन्होंने हर घर शौचालय बनवाए जाने और किसानों को मुफ्त बिजली कनेक्शन दिए जाने की घोषणा की। कहा कि गरीबों को मुफ्त सिलिंडर देकर माताओं बहनों को धुएं से मुक्ति मिली। बुंदेलखंड के लोगों ने 2017 में कमल खिलाया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में योगी जी ने विकास के द्वार खोले हैं। उन्होंने इस बार महरौनी के प्रत्याशी मनोहर लाल पंथ मन्नू कोरी और ललितपुर के प्रत्याशी रामरतन कुशवाहा को एतिहासिक जीत दिलाने की अपील की।
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल पंथ ने कहा कि सरकार ने पांच साल में सभी वर्गों के लिए बगैर किसी भेदभाव के काम किया है। जनपद में हवाई अड्डा बनने से विकास के रास्ते खुल जाएंगे। पर्यटन स्थलों का सौंदर्यीकरण कराने के साथ ही अधूरे विकास कार्यों को पूरा कराएंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन, जिलाप्रभारी अनिल यादव, जिला प्रवासी सुरेंद्र शर्मा, विधानसभा प्रभारी चंद्रभान राय, डॉ. कंचन जायसवाल, जिला प्रवासी नीरज मनोरिया, भूपेंद्र द्विवेदी, वीरेंद्र यादव, एमएलसी रमा निरंजन, श्रीराम पटैरिया, सदर प्रत्याशी रामरतन कुशवाहा, पूर्व मंत्री पूरन सिंह बुंदेला, पूर्व विधायक देवेंद्र सिंह, बब्बू राजा, गंधर्व बाबू मंच पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतिम दौर में भाजपा के पक्ष में माहौल बना गए उपमुख्यमंत्री
जिले के दो विधानसभा क्षेत्रोंमें करीब पांच लाख पिछड़ा वर्ग के मतदाताओं को लेकर चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा के पक्ष में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद माहौल बना गए। आरक्षित सीट महरौनी सीट पर करीब 53 हजार कुशवाहा मतदाता होने के कारण उनका दौरा और भी अहमियत रखता है। ये अलग बात है कि उनकी सभा के बाद कितना वोट डायवर्ट हो सकेगा। हालांकि उपमुख्यमंत्री की सभा सदर विधान सभा क्षेत्र के लिए भी अहम मानी जा रही है।
करीब तीन घंटे लेट आए उपमुख्यमंत्री
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की सभा के लिए भाजपा की ओर से 11 बजे का समय दिया गया था लेकिन वह 2.15 बजे हेलीकॉप्टर से आए। उन्होंने करीब 24 मिनट तक सभा को संबोधित किया।

ये लोग रहे मौजूद
हरीराम निरंजन,निखिल तिवारी, अजय पटैरिया, विधानसभा संयोजक हरीराम राजपूत, जिला महामंत्री बब्बू राजा, बंशीधर श्रीवास बाबू जी, रतन यादव, कृष्णा सिंह अध्यक्ष नगर पंचायत, महेश श्रीवास्तव, जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र गुरु, चंद्रशेखर पंथ, दिनेश बिदुआ, सदस्य जिला पंचायत आशीष रावत, मनोज कुशवाहा, रजऊ रमगढ़ा, दरयाव सिंह पूर्व ब्लॉक प्रमुख, ब्लॉक प्रमुख चंद्रदीप रावत, चंद्रमणि सिंह, मंडल अध्यक्ष पुनीत चौरसिया, अरुण द्विवेदी, आशुतोष सिंह सेंगर,देवेंद्र तिवारी, सूरज चौधरी,भगवान सिंह, कुंजन सिंह, सुनील मिश्रा, संतोष रावत पूर्व प्रधान, राजीव दुबे, धर्मेंद्र पाठक, सक्षम पंथ, कैलाश साहू, आशीष पंडा, अबध विहारी पटैरिया, युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपक तिवारी, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सरोज सिंह, रुचिका बुंदेला,चांदनी कोरी, अनिता, वंदना बुंदेला, माधवी जैन, सविता सिंह, रानी साहू, रामकली साहू, मंजू शुक्ला एवं महरौनी मंडल अध्यक्ष प्रभा चंदेल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed