फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   We have a family relationship, not a political one with the public: Guddu Raja

जनता से हमारा राजनीतिक नहीं पारिवारिक रिश्ता है : गुड्डू राजा

Thu, 03 Feb 2022 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
We have a family relationship, not a political one with the public: Guddu Raja
ललितपुर। बसपा प्रत्याशी चंद्रभूषण सिंह उर्फ गुड्डू राजा ने कहा कि जनपद की जनता ने उनके परिवार को जिला पंचायत सदस्य से लेकर सांसद तक चुनकर सदन में भेजा है। जनता ने सदैव हमारे परिवार को प्यार दिया है, क्योंकि हमारा इनका भावनात्मक व पारिवारिक रिश्ता है। हमारे साथ हर वर्ग, जाति, धर्म के लोग साथ में हैं। जनता के सुख-दुख में वह और उनका परिवार में हमेशा साथ रहा है। वह बुधवार को ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों से मिले और सहयोग मांगा।
विज्ञापन

गुड्डू राजा ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश की सरकार में किसान, व्यापारी, छात्र, युवा प्रत्येक नागरिक परेशान है। महंगाई से आम जनता परेशान है लेकिन सरकार इस पर अंकुश नहीं लगा पा रही। उन्होंने कहा कि जनता इनके झूठे वादों से परेशान हो चुकी है। जनसंपर्क के दौरान कैलाश कुशवाहा, अत्तू सरकार, संजय चौधरी, जानकी प्रसाद बौद्ध, सुनील साहू, दीपक सुमन, महादेव सेन, मोहम्मद फैयाज, सुखराम, आदित्य, अनिकेत ने मोहल्ला नदीपुरा, गोविंद नगर, काशीराम कॉलोनी, पटेल नगर, टौरिया आदि इलाकों में जनसंपर्क किया। उधर, बसपा के मुख्य सेक्टर प्रभारी पंडित लीलाधर दुबे उर्फ कुल्लू महाराज, मुख्य सेक्टर प्रभारी मोहन रैकवार व जिलाध्यक्ष दयाराम अहिरवार ने गांव-गांव पहुंच कर बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed