{"_id":"66284917fe21984e0608c314","slug":"we-are-descendants-of-mahavirchildren-dancing-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-113701-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: हम हैं महावीर के वंशज... नृत्य पर थिरके बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: हम हैं महावीर के वंशज... नृत्य पर थिरके बच्चे
विज्ञापन
ललितपुर। भगवान महावीर स्वामी की जयंती पर श्री दिगंबर जैन समाज पंचायत के तत्वावधान में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शहर में संचालित 10 पाठशालाओं के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान हम हैं महावीर के वंशज... नृत्य पर जब बच्चों ने नृत्य किया तो समूचा पंडाल तालियों से गूंज गया।
कार्यक्रम के शुभारंभ में आचार्य विद्यासागर महाराज के चित्र का अनावरण एवं दीप प्रज्जवलन जैन पंचायत के अध्यक्ष डॉ. अक्षय टडैया, महामंत्री आकाश जैन, संयोजक सनत जैन ने किया। श्री अभिनंदनोदय तीर्थ क्षेत्र पाठशाला के बच्चों ने आचार्य विद्यासागर महाराज के अलौकिक जीवन पर आधारित मंगलाचरण के रूप में नृत्य भक्ति की छटा बिखेरी। डोंडाघाट पाठशाला के बच्चों ने णमोकार मंत्र को लेकर अपनी प्रस्तुति दी। इलाइट पाठशाला के बच्चों ने आयो रे शुभ दिन, हम जैन हैं की सुंदर प्रस्तुति दी।
अटा मंदिर पाठशाला के बच्चों ने अपनी प्रतिभा से सभी को सराबोर कर दिया। आचार्य विद्यासागर पाठशाला नया मंदिर के बच्चों ने नाटक के माध्यम से भगवान महावीर की शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। बड़ा मंदिर पाठशाला के बच्चों ने एक नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आज के परिवेश में पाठशालाओं के महत्व को प्रदर्शित किया। नई बस्ती पाठशाला के बच्चों ने भक्ति नृत्य के माध्यम से भगवान महावीर को याद किया। सिविल लाइन पाठशाला के बच्चों ने अपने अनोखे अंदाज में दिल को जीत लेने वाली प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
शांतिनाथ मंदिर गांधीनगर पाठशाला के बच्चों ने सारे विश्व को महावीर के सिद्धांत आज के परिवेश में और भी जरूरी हैं। महावीर के सिद्धांत विषय पर शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन बाल ब्रह्मचारी मनोज एवं आभार पंचायत के महामंत्री आकाश जैन ने व्यक्त किया। इस दौरान पाठशाला में बच्चों को नि:शुल्क धार्मिक शिक्षा प्रदान करने वाली बहनों (शिक्षिकाओं) का सम्मान स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर दिगंबर जैन पंचायत समिति ने किया। इस मौके पर सौरभ जैन, कैप्टन राजकुमार जैन, महावीर जयंती संयोजक प्रतीक जैन, राकेश जैन रिंकू, प्रबंधक अभिनंदनोदय तीर्थक्षेत्र मोदी पंकज जैन, अशोक जैन आदि मौजूद रहे।