{"_id":"66e9f2df5ff7be5f42063f44","slug":"waterlogging-found-in-medical-college-minister-reprimanded-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-121005-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: मेडिकल कॉलेज में मिला जलभराव, मंत्री ने लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: मेडिकल कॉलेज में मिला जलभराव, मंत्री ने लगाई फटकार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। अल्पसंख्यक कल्याण व जनपद प्रभारी मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने मंगलवार को मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। परिसर में कीचड़ व जलभराव मिलने पर कड़ी फटकार लगाते हुए सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए।
चिकित्सालय परिसर के अंदर और बाहर जलभराव व कीचड़ मिलने पर मंत्री ने नगर पालिका को सफाई अभियान चलाने और सभी चिकित्सकों सहित स्टाफ को इसमें शामिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने काउंटर पर जाकर पर्चा बनाए जाने की जानकारी ली। कहा कि पर्चा तत्काल बनाएं, कहीं लंबी कतार न लगे। उन्होंने सिजेरियन भर्ती वार्ड में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति जानी। चिकित्सक ने बताया कि प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा को निर्धारित समयावधि तक रखा जाता है। मंत्री ने मरीजों की उचित देखभाल करने व वार्ड में नियमित रूप से साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए।
इससे पहले रक्तदान शिविर का शुभारंभ करते हुए कहा कि आज प्रधानमंत्री का 74वां जन्मदिन है। इसके उपलक्ष्य में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि शिविर में सभी लोग रक्तदान करें, जिससे किसी को जीवनदान दे सकें। इस दौरान सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा कि जगह-जगह रक्तदान शिविर लगाए गए हैं।
विज्ञापन
पीएनसी में जिला प्रोबेशन विभाग द्वारा कन्याओं के जन्म पर केक काटकर जन्मोत्सव मनाया जा रहा था। प्रभारी मंत्री ने यहां केक कटवाया और कन्याओं को प्रमाणपत्र व मिष्ठान वितरित किया। इस दौरान जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक, प्राचार्य डॉ. डीनाथ, सीएमएस डॉ. मीनाक्षी सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन, राज्यमंत्री प्रतिनिधि चंद्रशेखर पंथ, जिला प्रोबेशन अधिकारी नंदलाल सिंह आदि मौजूद रहे।