फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Waterlogging and leakage in lawyers' chambers cause increased trouble; records are getting damaged.

Lalitpur News: अधिवक्ता चैंबरों में जलभराव व रिसाव से बढ़ी परेशानी, अभिलेख हो रहे खराब

Tue, 18 Aug 2026 11:56 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging and leakage in lawyers' chambers cause increased trouble; records are getting damaged.
ललितपुर। कचहरी परिसर में अधिवक्ता चैंबरों में जलभराव के साथ जल रिसाव की समस्या बनी हुई है। इससे अधिवक्ताओं के जरूरी दस्तावेज खराब हो रहे हैं। अधिवक्ताओं ने बातचीत में बताया कि यह समस्या काफी समय से बनी हुई है और कई बार प्रशासन को इससे अवगत भी कराया गया है, लेकिन कोई समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन

कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं के चैंबरों की छत पर बारिश में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। वहां साफ-सफाई नहीं होने से छत पर बारिश का पानी जमा हो जाता है। साथ ही यहां कूड़ा-करकट की भी सफाई नहीं हो रही है। अधिवक्ता चैंबर ब्लॉक सी की छत पर जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से बरसात के दौरान लगातार जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। छत पर जमा पानी के कारण भवन में सीलन बढ़ गई है। इससे अधिवक्ताओं के चैंबरों में रखे महत्वपूर्ण मुकदमों की फाइलें, विधिक पुस्तकें व अन्य दस्तावेज भी खराब होने की संभावना बन गई है। अधिवक्ताओं ने इस समस्या के संबंध में पिछले कई वर्षों से जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर स्थायी समाधान की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन इस समस्या का अब तक कोई समाधान नहीं हो सका है। हर बार बारिश में इन चैंबरों में यही स्थिति बनी रहती है। इससे अधिवक्ताओं को नुकसान होने के साथ ही परेशान होना पड़ रहा है। ब्लॉक सी में तो सीढि़याें के पास भी पानी जमा हो जाता है। इससे यहां से निकलने वाले अधिवक्ताओं की परेशानी बढ़ जाती है।
विज्ञापन

--------
फोटो-28
कैप्सन-राजेश पाठक।
यह केवल जलभराव की समस्या नहीं है, बल्कि न्यायिक कार्य से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेजों की सुरक्षा का विषय है। जिलाधिकारी एवं संबंधित विभाग को ब्लॉक-सी की छत का निरीक्षण कराकर तत्काल जल निकासी की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राजेश पाठक, अधिवक्ता।
--------
फोटो-29
कैप्सन - शेर सिंह यादव।
अधिवक्ताओं के चैंबरों में रखी केस फाइलें और विधिक पुस्तकें केवल कागज नहीं हैं, यह वर्षों की मेहनत और न्यायिक प्रक्रिया के महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। छत के जलभराव का स्थायी समाधान अब प्राथमिकता से होना चाहिए।
-शेर सिंह यादव, अधिवक्ता।
----------
यह सही है कि इसमें जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। भवन निर्माण में लापरवाही की गई है। इसमें संबंधित एंजेसी को पत्राचार कर सही कराया जाए।
- राजेश देवलिया, अध्यक्ष जिला बार एसोसिएशन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed