फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   water yojna ghatiya nirman

Lalitpur News: हर घर नल योजना में घटिया प्लास्टिक के पाइप डालने का आरोप

Mon, 02 Jan 2023 09:51 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jan 2023 09:51 PM IST
विज्ञापन
water yojna ghatiya nirman
महरौनी। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी हर घर नल योजना के तहत गांवों की गलियों में डाली जा रही पाइप लाइन की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों ने आरोप लगाए हैं। उनका कहा है कि जो पाइप डाले जा रहे वह घटिया प्लास्टिक के पाइप है जो कुछ समय बाद ही टूट जाएंगे। उन्होंने एडीएम नमामी गंगे से पाइपों की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के समीपस्थ छायन गांव के ग्रामीण लगातार हर घर जल योजना के पाइपों की गुणवत्ता पर सवालिया निशान लगा हैं। ग्रामीणों का आरोप हैं कि हर घर नल योजना के तहत गांव की गली मुहल्लों में आरसीसी सड़क बीचों बीच खोदकर घटिया पाइप लाइन डाली जा रही है। उन्हें ऊपर से जेसीबी के टायर से प्लास्टिक के पाइपों को दबाया जा रहा है। पाइप घटिया क्वालिटी के होने के कारण दबकर चपटे हो रहे हैं। ग्रामीणों को आशंका है कि घटिया पाइप डालने से उनके जल्द ही ध्वस्त होने के आसार हैं। उन्होंने हर घर नल योजना के तहत डाले जा रहे घटिया पाइप लाइन की जांच की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

ठेकेदार घटिया क्वालिटी का प्लास्टिक पाइप डाल रहा है, जो ज्यादा दिन नहीं चलेगा। अधिकारियों की इसकी जांच कराना चाहिए। - डग्गी राजा, निवासी ग्राम छायन
हर घर नल योजना में गुणवत्ताहीन पतले पाइप डाले जा रहे हैं जो ज्यादा दिन नहीं चलेंगे। मामले की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए।- देशराज कुशवाहा,ग्रामीण
प्लास्टिक पाइप इतना कमजोर हैं कि जरा से दबाव की बजह से चपटा हो जाता हैं! घटिया पाइप की वजह से भविष्य में हर घर नल योजना में पानी की उम्मीद नहीं की जा सकती। - फूलचंद्र कुशवाहा, ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

खराब पाइप पड़ने से भविष्य में पानी की आपूर्ति प्रभावित होगी। घटिया पाइपों की जांच कराकर डीएम अच्छी गुणवत्ता वाले पाइपों को बिछवाने के निर्देश दें जिससे भविष्य में दिक्कत न हो। - बृगभान रैकवार, ग्रामीण

पाइप की खराब क्वालिटी से कोई भी समझौता नहीं होगा, अगर ठेकेदार घटिया पाइप लाइन डाल रहा है तो उसकी जांच कराई जाएगी। आरोप साबित होने पर कार्रवाई होगी। - लवकुश त्रिपाठी,एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed