फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Water taps opened at 17 places in the city, passersby will get cool water

Lalitpur News: शहर में 17 स्थानों पर खुले प्याऊ, राहगीरों को मिलेगा शीतल जल

Sat, 19 Apr 2025 12:25 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Water taps opened at 17 places in the city, passersby will get cool water
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। शहर में सार्वजनिक स्थानों पर राहगीरों को ठंडे पानी के लिए परेशान नहीं होना होगा। नगर पालिका ने स्वयं व आमजन और समाजसेवी संगठनों ने 17 स्थानों प्याऊ संचालित करवा दिया है। ऐसे में अब राहगीरों को ठंडा पानी मुहैया हो सकेगा।
वर्तमान में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा गया है। ऐसे में सुबह दस बजे के बाद बाहर निकलना तक मुश्किल होता है। दोपहर में भीषण गर्मी के साथ ही गर्म हवा चल रही हैं। ऐसे में लोगों को ठंडे पानी की अधिक आवश्यकता पड़ रही है। लेकिन, नगर पालिका परिषद द्वारा प्याऊ नहीं खोले गए थे। इससे सार्वजनिक स्थान, सड़क व चौराहों पर राहगीरों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा था। कई लोग ठंडे पानी के लिए इधर-उधर भटक रहे थे। लोग हैंडपंप पर पानी पीने के लिए मजबूर थे।
विज्ञापन

समस्या को लेकर अमर उजाला ने दस अप्रैल को ‘नगर में नहीं प्याऊ का इंतजाम, राहगीर होते परेशान’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। इसके बाद हरकत में आए नगर पालिका प्रशासन ने शहर में 17 स्थानों पर प्याऊ लगवा दिए हैं। इन पर लोगों को भी लगाया गया है। अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि शहर में समाजसेवी लोग व संगठनों के सहयोग से वर्तमान में 89 प्याऊ संचालित हो रहे हैं। इससे अब प्रमुख सड़क व सार्वजनिक स्थान और चौराहों पर राहगीरों को ठंडे पानी के लिए परेशान नहीं होना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed