फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Water tap scheme for every house in three gram panchayats spoiled the condition of roads

Lalitpur News: तीन ग्राम पंचायतों में हर घर जल नल योजना ने बिगाड दी सड़कों की सूरत

Fri, 19 Apr 2024 04:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2024 04:47 AM IST
विज्ञापन
Water tap scheme for every house in three gram panchayats spoiled the condition of roads
बार/ललितपुर। जिले में हर घर जल नल योजना के पाइपलाइन बिछाए जाने से बिगड़ी सड़कें राहगीरों को परेशानी का सबब बनी हुई है। कई स्थानों पर यह हाल है कि पाइपलाइन बिछाए जाने के बाद मरम्मत न होने से बीच सड़क मे नाली बनी हुई है। इससे वाहन तो दूर लोग ठीक से चल तक नहीं पा रहे हैं। कई तो निकासी में गिरकर चुटहिल तक हो चुके हैं। यह स्थिति ग्राम पंचायत धनगौल व चंदावली, खजरा व देवरान की बनी हुई है।
विज्ञापन

पेयजल सुविधा देने के लिए पाइपलाइन बिछाए जाने को खोदी गई नाली की मरम्मत न होने से असुविधा बन गई है। यहीं नहीं पानी तक की आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। ब्लॉक तालबेहट अंतर्गत ग्राम पंचायत धनगौल व ब्लॉक बार अंतर्गत ग्राम पंचायत चंदावली, खजरा देवरान में में हर घर नल जल योजना के अंतर्गत पाइपलाइन बिछाए जाने के लिए सड़कें खोद डाली हैं। लेकिन, आंधी अधूरी पाइप लाइन बिछाकर काम बंद कर दिया गया। खोदी गई सड़कों को ठीक से मरम्मत तक नहीं की गई है। नालियों की मिट्टी धसने से स्थिति जस की तस हो गई है। कई स्थानों पर तो ठीक से मिट्टी तक नहीं डाली और अधूरा छोड़ दिया गया है। इन मार्गों में लोगों केा वाहन तो दूर ठीक से पैदल चलना तक मुश्किल हो रहा है। वहीं ग्राम देवरान में बांसी जाने वाले मुख्यमार्ग किनारे पाइप लाइन के लिए खोदी गई नाली को बंद करने में खानपूर्ति कर दी गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाली को ठीक से बंद नहीं किया गया है। मिट्टी धंसकने से ब्रिक्स ऊबड़-खाबड़ हो गए हैं। कमोवेश यही स्थिति ग्राम खजरा की बनी हुई है। इससे ग्रामीण भीषण समस्या से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन


पाइप लाइन बिछाए जाने के बाद सड़काें की मरम्मत कराने की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था की है। मरम्मत कराए जाने के लिए पत्राचार किया जाएगा। - कौशल कुमार गुप्ता, खंड विकास अधिकारी, बार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed