{"_id":"66f9ba7f55ac3f639c069bd4","slug":"water-tank-made-of-lakhs-started-leaking-in-six-months-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-121652-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: छह माह में टपकने लगी लाखों से बनी पानी की टंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: छह माह में टपकने लगी लाखों से बनी पानी की टंकी
विज्ञापन
फोटो-22
कड़ेसरा मऊ ग्राम समूह पेयजल योजना पर 3.48 करोड़ रुपये हुए खर्च
पाइप लाइन से घरों में नहीं पहुंच रहा पानी, 764 ग्रामीण परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
जखौरा (ललितपुर)। सरकार की मंशा अनुरूप ग्राम पंचायत बुडेरा में पाइप लाइन से ग्रामीणों को पानी नहीं मिल पा रहा है। उनका कहना है कि करीब छह माह पहले नवनिर्मित पानी की टंकी से सप्लाई शुरू की गई, लेकिन टंकी के टपकने से अब उनके घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है। उन्होंने अधिशासी अभियंता से टंकी सही करवाने की मांग की है।
ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत बुडेरा में ग्रामीणों को घरों में नल से पानी उपलब्ध कराने के लिए 3.48 करोड़ से कड़ेसरा मऊ ग्राम समूह पेयजल योजना के तहत दिसंबर 2020 में काम शुरू हुआ था। इंटेकवेल के अलावा 50 किलोलीटर क्षमता का अवर जलाशय (टंकी) बनाई गई थी। इससे करीब 6.9 किमी क्षेत्र में पाइपलाइन डालकर ग्रामीणों के घरों में नल से पानी उपलब्ध कराया गया था।
ग्रामीणों का कहना है कि करीब छह माह पहले टंकी से सप्लाई शुरू की गई तो कुछ दिन तक पानी नलों से मिला, लेकिन टंकी के टपकने से सप्लाई बंद कर दी गई। आज उन लोगों को आसपास लगे हैंडपंपों से पानी भरना पड़ रहा है। इस योजना के तहत गांव में 106 कनेक्शन दिए गए थे, जिससे 764 लोग लाभान्वित किए गए थे।
विज्ञापन
0000000000
फोटो- 23
गांव में नल जल योजना अंतर्गत सड़कें खोदकर पाइप लाइन तो डाल दी, लेकिन सड़कों की मरम्मत में लीपापोती कर दी है। आज भी कई जगहों पर सड़कें खुदी पड़ी हैं। टंकी से पानी मिलने की उम्मीद थी, वह भी टंकी लीकेज होने से खत्म हो गई। अधिकारियों को समस्या का निदान कराना चाहिए।-सुरेश कुशवाहा
00000000000
फोटो-24
गांव में नल जल योजना के अंतर्गत पानी के नल कनेक्शन तो हैं, लेकिन उनसे पानी कभी कभार ही आता है। कई मोहल्लों में तो कनेक्शन होने के बाद भी आज तक पानी नहीं आया। गांव में अभी बनी टंकी से पानी टपकने से गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।-संजीव कुमार
00000
वर्जन
पानी की टंकी टपकने की कोई शिकायत नहीं मिली है। इसकी जानकारी लेने के बाद ही कुछ बता सकेंगे।-अवनीश सिंह, अधिशासी अभियंता जलनिगम