{"_id":"6650f17caa9bbdbe040dc724","slug":"water-supply-stopped-for-a-week-due-to-tank-motor-failure-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-115138-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: टंकी का मोटर खराब होने से पानी की सप्लाई एक हफ्ते से ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: टंकी का मोटर खराब होने से पानी की सप्लाई एक हफ्ते से ठप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पाली। तहसील क्षेत्र के ग्राम बंगरिया में एक सप्ताह से जल संस्थान की मोटर खराब होने से पानी की सप्लाई ठप है। गांव के करीब पांच सैकड़ा परिवार पानी के लिए भटक रहे हैं।
बंगरिया में बनी जल संस्थान की टंकी से घरों में पेयजल सप्लाई की जाती है, लेकिन एक सप्ताह पहले मोटर खराब हो जाने से पानी की सप्लाई बंद हो गई। गांव के लोग आसपास लगे हैंडपंपों से पानी लेकर काम चला रहे हैं। जानकारी देने के बाद भी विभागीय अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों ने जिम्मेदारों से मोटर ठीक करवा कर घरों में पानी की सप्लाई सुचारु कराने की मांग की है।
मड़ावरा। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम गंगचारी में ग्रामीण पेयजल लिए परेशान हो रहे हैं। गर्मी में भूगर्भ जलस्तर गिरने से हैंडपंपों ने पानी छोड़ दिया है। इससे न तो उन्हें घरेलू उपयोग के लिए पानी मिल पा रहा और न पशुओं को पिलाने के लिए। वे दूरदराज इलाकों में लगे ट्यूबवेल से पानी लेकर आ रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से पानी की व्यवस्था कराने की मांग की है।