{"_id":"5ee7b3fc8ebc3e43156ff2b1","slug":"water-supply-intrupted-in-lower-zone-lalitpur-news-jhs1691619120","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोअर जोन में रही पेयजल आपूर्ति बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोअर जोन में रही पेयजल आपूर्ति बाधित
विज्ञापन
हैंडपंप से पानी भरने को लगी महिलाओं की भीड़
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। शहर में गर्मी के मौसम में पेयजल आपूर्ति दुरुस्त होने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को गोविंद सागर बांध के साइफन ने दगा दे दिया, जिससे शहर के लोअर जोन के क्षेत्रों में नलों में पानी नहीं आया है। इस कारण लोगों को चिलचिलाती धूप में हैंडपंपों से पानी जुटाना पड़ा।
शहर की पेयजल आपूर्ति को दो जोन में बांटा गया है। इनमें अपर जोन से मोहल्ला आजादपुरा, गांधीनगर, नई बस्ती, चंडी मंदिर के आसपास व नेहरू नगर आदि मोहल्लों को आपूर्ति होती है। जबकि, लोअर जोन से मोहल्ला चौबयाना, मऊठाना, चिरौलपुरा, बजरिया, महावीरपुरा, रावरपुरा, सरदारपुरा, सुभाषपुरा, रैदासपुरा में आपूर्ति की जाती है। लेकिन, शहर में आपूर्ति दुरुस्त होने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन मशीनरी खराब होना, बिजली न आने व पाइप लाइन फटने जैसी समस्याएं सामने आ रहीं है। इससे आपूर्ति सुचारु रूप से नहीं हो पा रही है। शहर में पेयजल आपूर्ति के लिए गोविंद सागर बांध से कच्चा पानी ट्रीटमेंट करने के लिए आता है। बांध से पानी के लिए जल संस्थान द्वारा साइफन व्यवस्था बनाई गई है।
सोमवार को बांध में साइफन के बाल्व में खराबी आ गई। इससे लोअर जोन में आपूर्ति गड़बड़ा गई। यहां लोगों ने नलों में पानी आने का इंतजार किया। लेकिन, काफी देर तक पानी न आने से लोग मायूस हो गए। इसके बाद लोग बर्तन लेकर हैंडपंपों की ओर चल पड़े। देखते ही देखते हैंडपंप पर काफी भीड़ लग गई। लोगों को पानी जुटाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। अधिक भीड़ होने से कई लोग बिना पानी के लिए लौट गए। बाद में चिलचिलाती धूप में भीड़ कम होने पर पानी के लिए पहुंचे और पानी भरा। इस दौरान लोग सामाजिक दूरी बनाना भी भूल गए।
विज्ञापन
गोविंद सागर बांध में साइफन की फुटबॉल खराब होने से जलापूर्ति बाधित रही, जिसे ठीक कर दिया गया है। पर्याप्त बिजली मिलने पर मंगलवार को सुचारु रूप से आपूर्ति की जाएगी।
- संजीव कुमार, अधिशाषी अभियंता, जल संस्थान