{"_id":"5e84e6208ebc3e77442bd093","slug":"water-supply-disturbed-in-city-lalitpur-news-jhs1637152179","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी लोअर जोन में जलापूर्ति रही बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी लोअर जोन में जलापूर्ति रही बाधित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। शहर के लोअर जोन में दूसरे दिन बुधवार को भी जलापूर्ति बाधित रही। इस दौरान हैंडपंपों के पास लोग सोशल डिस्टेंस बनाकर पानी भरते रहे। मोहल्ला रैदासपुरा के लोगों ने आधा किलोमीटर दूरी से मोहल्ला चौबयाना में हाथ ठेला से पानी भरा।
जल संस्थान की साइफन व्यवस्था फेल हो गई। इससे लोअरजोन के मोहल्लों में जलापूर्ति बाधित बनी हुई है। इनमें मोहल्ला चौबयाना, मऊठाना, चिरौलपुरा, बजरिया, महावीरपुरा, रावरपुरा, सरदारपुरा, सुभाषपुरा, श्रद्धानंदपुरा और रैदासपुरा शामिल हैं। यहां सुबह से ही लोग आपूर्ति शुरू होने का इंतजार करते रहे। लोगों को उम्मीद थी कि दूसरे दिन बुधवार को जलापूर्ति सुचारु हो जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। केवल दस मिनट की आपूर्ति हुई तो कई गलियों में पानी की बूंद भी नहीं टपकी। जब तय समयावधि में आपूर्ति नहीं हुई तो फिर लोगों ने हैंडपंपों पर पहुंचना आरंभ कर दिया।
मोहल्ला रैदासपुरा के कुछ लोग हाथ ठेला पर कुप्पा लेकर मोहल्ला चौबयाना के हैंडपंप पर पहुंच गए। इससे कुछ ही देर में पानी भरने वालों की लाइन लग गई। हालांकि, कइयों ने कोरोना वायरस की सुरक्षा की दृष्टि से सोशल डिस्टेंस का पालन किया। वहीं, कुछ लोग मुंह पर मास्क लगाए रहे तो कुछ बिना मास्क के हैंडपंप पर पानी भरने पहुंचे। कई लोगों का कहना है कि तीन दिन से जलापूर्ति गड़बड़ चल रही है, जिसे अभी तक सुधारा नहीं जा सका।
विज्ञापन
साइफन से ऐसे आता है पानी
गोविंद सागर बांध से कच्चा पानी ट्रीटमेंट करने के लिए आता है। इसके लिए जल संस्थान ने साइफन व्यवस्था बना रखी है जो बांध का जलस्तर कम होने पर पानी का उठान बंद कर देती है। गर्मियों में ऐसा अधिक होता है। इसकी शुरुआत अब हो गई है। नतीजा यह हुआ कि लोअर जोन में पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई।
लोअरजोन में पुराना शहर बसा हुआ है। इसी क्षेत्र में पेयजल की सबसे ज्यादा समस्या रहती है। वर्षो से यहां की पाइप लाइनों को नहीं बदला गया है। ऐसा लगता है कि जल संस्थान गर्मियों के लिहाज से आपूर्ति की तैयारी नहीं की है। मंगलवार की बाधित आपूर्ति इसी का परिणाम है।
- वासुदेव पटवा
इस समय कोराना वायरस के संक्रमण से हर कोई बचाव कर रहा है और लोग ज्यादा से ज्यादा समय घर पर ही रहकर बिता रहे हैं। ऐसे में आवश्यक सेवाओं में अवरोध नहीं होना चाहिए। इसके बाद भी लोअर जोन में पेयजल की आपूर्ति बाधित हुई, जो मौजूदा समय के लिए ठीक नहीं है।
- कृष्ण कुमार कटारे
गोविंद सागर बांध से पानी खींचने के लिए साइफन को आगे बढ़ाया गया है। टंकियों को पूरी क्षमता के साथ भरा जा रहा है। बृहस्पतिवार को लोअर जोन में पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सकेगा।
- संजीव कुमार, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान