फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Water supply disrupted due to motor burning, 20 thousand people were troubled

Lalitpur News: मोटर जलने से पेयजल आपूर्ति बाधित, 20 हजार की आबादी रही परेशान

Sun, 14 Sep 2025 12:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Water supply disrupted due to motor burning, 20 thousand people were troubled
ललितपुर। जल संस्थान के लोअर जोन की मोटर जलने से पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई। इससे लगभग नौ मोहल्लाें की लगभग 20 हजार की आबादी का पेयजल संकट गहरा गया। ऐसे में लोगों को पानी के लिए हैंडपंप व अन्य संसाधनों का सहारा लेना पड़ा। अधिक भीड़ होने से कतारों में लगकर पानी जुटाने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन

शहर में पेयजल आपूर्ति की बदहाल दशा सुधरने का नाम नहीं ले रही है। यहां पर एक के बाद एक लगातार मशीनरी खराब होने से पेयजल आपूर्ति बाधित हो जा रही है। बीते माह तालाबपुरा की मोटर जलने से पांच दिन आपूर्ति ठप रही थी। इससे छह हजार की आबादी को पेयजल संकट हो गया था। बीते सप्ताह अपर जोन के पंप हाउस की मोटर खराब हो गई थी। इस पर चार दिन तक 20 हजार की आबादी पानी के लिए परेशान थी।
विज्ञापन

अब लोअर जोन की मोटर जल गई है। इससे मोहल्ला चौबयाना, बजरिया, श्रद्घानंदपुरा, रैदासपुरा, मऊठाना, चिरौलपुरा, रावरपुरा, महावीरपुरा, सुभाषपुरा आदि में आंशिक आपूर्ति हुई। पांच से दस मिनट ही पानी मिल सका। इससे कई घरों में लोग पीने तक को पानी नहीं जुटा सके। मायूस होकर लोगों ने हैंडपंप की ओर रुख किया। देखते ही देखते हैंडपंप पर भीड़ जुट गई। पानी जुटाने में ही लोगों का समय बीत गया। इससे अन्य कार्य प्रभावित हो गए। समय से अपने कार्यों के लिए नहीं जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed