{"_id":"6af8b5a71d59287ac3002249","slug":"a-group-of-women-set-off-for-chitrakoot-for-kartik-worship-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-166770-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: कार्तिक पूजन को चित्रकूट रवाना हुई महिलाओं का मंडली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: कार्तिक पूजन को चित्रकूट रवाना हुई महिलाओं का मंडली
विज्ञापन
श्रीनृसिंहरामलीला मैदान से बस से चित्रकूट के लिए रवाना होती कार्तिक मास का व्रत रखने वाली महिला
ललितपुर। कार्तिक मास में व्रती महिलाएं स्नान, पूजन और दीपदान कर रही हैं। महिलाएं रोजाना सुबह मंदिरों व सुम्मेरा तालाब के घाटों पर पूजन अर्चन करती हैं। इसी क्रम में शनिवार को करीब चालीस महिलाओं की एक मंडली कार्तिक स्नान व पूजन के लिए चित्रकूट के लिए रवाना हुई।
यह मंडली चित्रकूट में मंदाकिनी नदी पर पूजन अर्चन करेगी। कार्तिक मास का शुभारंभ 27 अक्तूबर को हुआ था, जिसका समापन 24 नवंबर कार्तिक पूर्णिमा के दिन होगा। जिले में सुम्मेरा तालाब सहित विभिन्न जलाशयों पर भी व्रती महिलाएं स्नान, पूजन और दीपदान करती हैं। एक माह के कठोर नियम-संयम और व्रत के बाद कार्तिक पूर्णिमा पर महिलाएं विधि-विधान से पर्व का समापन करती हैं।
यात्रा और स्वागत
कार्तिक व्रत रखने वाली यह मंडली शनिवार सुबह श्रीनृसिंह रामलीला मैदान से बस के माध्यम से चित्रकूट के लिए निकली। मंदिर के संतों और समाजसेवियों द्वारा धार्मिक यात्रा के लिए उन्हें रवाना किया गया। रामदास श्रोतीय ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संजय ड्योड़िया, नीलू तिवारी, प्रकाश अवस्थी, मानू शर्मा, बद्री पाठक, शुभम कौशिक, राहुल चौबे, कल्लू सोनी, रोहित रावत, नीरज शर्मा और गौरव चौबे ने महोबा में महिलाओं की इस मंडली का स्वागत किया।