{"_id":"63f50fddfd5d56939c04d417","slug":"water-supply-could-not-be-done-from-matatila-dam-even-on-the-second-day-lalitpur-news-c-11-1-42989-2023-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: माताटीला बांध से दूसरे दिन भी नहीं हो सकी जलापूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: माताटीला बांध से दूसरे दिन भी नहीं हो सकी जलापूर्ति
Wed, 22 Feb 2023 12:09 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Wed, 22 Feb 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
तालबेहट। गर्मी आते ही नगर में पानी का संकट गहराने लगा है। रविवार को माताटीला फिल्टर पर प्रेशर पंप फट जाने से सोमवार को जलापूर्ति नहीं हो सकी थी। मंगलवार को भी पानी की आपूर्ति नहीं की गई। इससे पूरे दिन लोग पानी के लिए हैंडपंप के चक्कर लगाते रहे।नगर की अधिकांश पानी की आपूर्ति माताटीला बांध से होती है। वहां से पानी फिल्टर द्वारा तालबेहट भेजा जाता है। रविवार शाम को माताटीला फिल्टर में लगा प्रेशर पंप फट गया। जिससे पानी का रिसाव काफी तेजी से होने लगा। इसके बाद पानी की आपूर्ति बंद कर दी गई। सोमवार को सुबह नगर में पानी की आपूर्ति ठप रही। दोपहर बाद प्रेशर पंप की मरम्मत शुरू कर दी गई। देर रात अवर अभियंता अभिलाष कुमार ने बताया कि प्रेशर पंप को ठीक कर लिया गया है। मंगलवार को पानी की सप्लाई दी जाएगी। लेकिन सोमवार को रात में माताटीला फिल्टर पर बिजली न आने से मंगलवार को भी नगर में पानी की आपूर्ति ठप रही। इससे जनता काफी परेशान रही। लोगों ने गर्मी आने से पूर्व प्रशासन का ध्यान नगर की पेयजल आपूर्ति दुरुस्त करने की ओर आकृष्ट कराया है।
दो दिन से नगर की जनता को पानी नहीं मिला है। इस संबंध में जानकारी की गई। जिसमें मशीन की खराबी और बिजली संकट की बात बताई गई है। फिर भी विभागीय अधिकारियों को गर्मी के मौसम में पानी की आपूर्ति दुरूस्त रखने के लिए निर्देशित किया गया है। - अमित कुमार भारतीय, एसडीएम तालबेहट।
विज्ञापन
दो दिन से नगर की जनता को पानी नहीं मिला है। इस संबंध में जानकारी की गई। जिसमें मशीन की खराबी और बिजली संकट की बात बताई गई है। फिर भी विभागीय अधिकारियों को गर्मी के मौसम में पानी की आपूर्ति दुरूस्त रखने के लिए निर्देशित किया गया है। - अमित कुमार भारतीय, एसडीएम तालबेहट।
विज्ञापन