फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   water scheme

पेयजल योजनाओं पर प्रगति संतोष जनक न पाए जाने पर कार्रवाई के दिए निर्देश

Fri, 10 Sep 2021 02:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
water scheme
ललितपुर। बृहस्पतिवार को जिला विकास समन्वय व निगरानी समिति (दिशा) की वर्चुअल बैठक का आयोजन कलक्ट्रेट सभागार में किया गया। जिसमें पेयजल योजनाओं की प्रगति संतोषजनक न होने पर अधिशासी अभियंता जल निगम पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

मनरेगा की समीक्षा में डीएम को बताया कि वित्तीय वर्ष में 70062 परिवारों को उनकी मांग के सापेक्ष रोजगार प्रदान कर 19.44 लाख मानव दिवस सृजित किए गए। 99859 श्रमिक लाभांवित हुए और 397 परिवारों को 100 दिन का रोजगार दिया गया। पेयजल योजनाओं की समीक्षा में बताया कि ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम के अंतर्गत रानीपुरा ग्राम समूह पेयजल योजना में सम्मिलित 12 ग्रामों में 93 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। जल जीवन मिशन के तहत 16 ग्राम समूह पेयजल योजनाओं द्वारा ग्रामों को शुद्ध पेयजल मिलेगा।
विज्ञापन

डीएम अन्नावि दिनेश कुमार ने पेयजल योजनाओं की प्रगति संतोषजनक न होने पर जल निगम के अधिशाषी अभियंता को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि नेहरू नगर पेयजल परियोजना पर शीघ्रता से कार्य पूर्ण कराए। खुरई, धौरा व मादौन में पेयजल की समस्या का प्राथमिकता से निस्तारण कराएं और रैदासपुरा, विष्णुपुरा व घुसयाना में पानी की आपूर्ति पूर्ण कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की समीक्षा में बताया कि विद्युत विभाग की समीक्षा में जिला मुख्यालय पर 23.24 घंटे, तहसील स्तर पर 18 से 20 घंटे और ग्राम स्तर पर 17 से18 घंटे विद्युत आपूर्ति की जाती है। इस पर जिले में तैनात जेई के कार्य क्षेत्रों की सूची उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए।
कोविड काल : प्राइवेट विद्यालयों में 50 प्रतिशत फीस माफ करने के लिए निर्देशित करें : डीएम
सर्व शिक्षा अभियान की समीक्षा में जिला बीएसए को निर्देशित किया गया कि कोविड काल के कारण प्राइवेट विद्यालयों में 50 प्रतिशत फीस माफ करने के लिए निर्देशित करें। सड़कों के निर्माण कार्य की समीक्षा में ललितपुर से झांसी रोड का कार्य शीघ्रता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। नाराहट से अमझरा मंदिर, रणछोर, मुचकुंद गुफा रोड, पांडव वन रोड, बम्हौरीखड़ैत से पारौन, पवा से गेवरा गुंदेरा व दिदौनिया मार्ग का निर्माण लोक निर्माण विभाग व वन विभाग पूर्ण कराएं।

एयरपोर्ट के लिए जमीन का अधिग्रहण करने की रिपोर्ट दें
डीएम ने कहा कि एयरपोर्ट के लिए जमीन का अधिग्रहण करने की रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। सुनवाहा रोड पर नहर के पास बने पुल का निर्माण पूर्ण कराए। इस मौके पर राज्यमंत्री श्रम व सेवायोजन मनोहर लाल पंथ, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन, नगर पालिका अध्यक्ष रजनी साहू, सीडीओ अनिल कुमार पांडेय, एडीएम अनिल कुमार मिश्र, सीएमओ डॉ. जीपी शुक्ला, डीएफओ डीएन सिंह, उपायुक्त मनरेगा रविंद्र वीर यादव, जिला सूचना अधिकारी पीयूष चंद्र राय आदि अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed