फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Water problem in nehru nagar

पेयजल समस्या को लेकर नेहरू नगरवासियों में आक्रोश

Fri, 31 Jul 2020 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Water problem in nehru nagar
हैंडपंप से पानी भरने को लगी मोहल्ला वासियों की भीड़ - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। वार्ड तीन मोहल्ला नेहरू नगर के बाशिंदे पेयजल समस्या को लेकर आरपार की लड़ाई लड़ने के मूड में आ गए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि रक्षाबंधन पर्व तक जलापूर्ति सुचारू नहीं हुई तो वह आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे। कहा कि बसुरयाना मोहल्ला के निवासी रक्षाबंधन के बाद आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

मोहल्ला नेहरू नगर की पेयजल समस्या किसी से छिपी नहीं है। यहां गर्मियों के सीजन से पेयजल समस्या चली आ रही है। बसुरयाना मोहल्ला व उसके आसपास के क्षेत्र में कई दिनों से नलों में पानी नहीं आ रहा है। कभी - कभार पाइप लाइन से पानी टपकने लगे तो यह बड़ी बात हो जाती है। इस दौरान किसी को एक डिब्बा तो किसी के दो डिब्बा पानी से भर पाते हैं। इसके बाद नलों से पानी चला जाता है। जिन क्षेेेत्रों में पांच से दस मिनट की जलापूर्ति हो रही है, वे भी जलसंस्थान की कार्यप्रणाली से नाराज हैं। भरी दोपहर में लोग दूर-दूर पर लगे हैंडपंपों से पानी भरते हैं। इसमें महिला, पुरुष, बच्चे व बुजुर्गों को देखा जा सकता है। मोहल्ले के लोगों ने चौबीस जुलाई को पानी की समस्या को लेकर जिलाधिकारी एवं जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को शिकायती पत्र दिया था। छह दिन बीतने के बाद भी समस्या का निदान नहीं हो सका है।
विज्ञापन

जल संस्थान के अधिकारियों को बसुरयाना मोहल्ला के आसपास के क्षेत्र में पानी की समस्या दिखाई नहीं दे रही है। जल संस्थान की लापरवाही के कारण यहां के लोगों को नलों से पानी नहीं मिल पा रहा है। - रामरती
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह से लेकर रात्रि तक पानी भरने के लिए इधर-उधर भटकते रहते हैं। यदि रक्षाबंधन तक पानी की समस्या का निदान नहीं कराया, तो मोहल्लेवासियों को एकत्रित होकर मजबूरन जिला प्रशासन के समक्ष अपनी समस्या रखनी होगी। - ताराबाई
गोविंद सागर बांध में पीने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध है। इसके बाद भी मोहल्ले में कहीं पांच से दस मिनट तो कहीं वह भी पानी नसीब नहीं होता है। अफसर मोहल्ले में निरीक्षण के नाम पर महज औपचारिकता निभाकर निकल लेते हैं, जिससे समस्या जस की तस बनी हुई है। - फूलन
मोहल्ले में पेयजल समस्या होने के कारण रिश्तेदार भी घर रहना पसंद नहीं करते हैं। पानी के चक्कर में रिश्तेदारी व अन्य आयोजन में भी शामिल नहीं हो पाते हैं। - रामबाई

कमिश्नर के निरीक्षण में खराब पाए गए हैंडपंपों की मरम्मत करा दी गई है। इसके अलावा नेहरू नगर की टंकी पूरी क्षमता से भरी जा रही है। अवर अभियंता को मौके पर भेजकर उसका निरीक्षण कराएंगे। - संजीव कुमार, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed