फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Water problem in Ekauna

इकौना में गहराया पानी का संकट

Fri, 10 Jan 2020 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
Water problem in Ekauna
ग्राम इकौना का जमीन में धंसा हैड़पंप - फोटो : LALITPUR
मड़ावरा। विकासखंड मड़ावरा की ग्राम पंचायत इकौना में हैंडपंपों की संख्या बहुत कम है। उनमें भी अधिकतर खराब हैं। इससे पेयजल की समस्या है। सर्दियों में जब पानी की यह स्थिति है तो गर्मियों में अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि पानी की आवश्यकता पूरी करने के लिए कुंआ का सहारा लेना पड़ता है। गांव में अधिकांश हैंडपंप खराब हैं। इन्हें सुधरवाने के लिए कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस कारण गांव के लोग पेयजल के लिए परेशान हैं। मजबूरन लोग कुआं का पानी पीने को मजबूर हैं। गांव की कुशवाहा बस्ती में लगे हैंडपंप के चारों ओर गंदगी है। लेकिन, मोहल्ला के लोग न चाहते हुए भी इसका पानी भर रहे हैं। इससे संक्रामक बीमारियां पनपने का खतरा है। परेशानी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि यहां के लोगों को सुबह से हैंडपंपों पर पानी के लिए कतारें लगानी पड़ती हैं। ग्रामीणों ने पेयजल समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

गांव के अधिकतर हैंडपंप खराब हैं, जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे। इससे परेशानी बढ़ गई है। अधिकारियों को ध्यान देना चाहिए।
- हुकुम सिंह, इकौना
हैंडपंप से पेयजल की पूर्ति नहीं हो पाने के करण कुआं का पानी पीने को मजबूर हैं। जिससे संक्रामक बीमारियां फैलने का अंदेशा बना हुआ है।
- कीरत सिंह, इकौना
भीषण ठंड में पानी की समस्या हो जाने के कारण सुबह जल्दी उठना पड़ता है। ऐसे में ठंड से बीमार होने का भी डर है। गांव में खराब पड़े हैंडपंप सुधारवाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- महेंद्र अहिवार, इकौना
ग्राम पंचायत में चालीस हैंडपंप हैं। अधिकतर चल रहे हैं। यदि कहीं हैंडपंप खराब है तो उसकी मरम्मत करा देंगे।
- शैलेंद्र प्रजापति, ग्राम विकास अधिकारी इकौना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed