{"_id":"66270189d9d969b22002e206","slug":"water-ponds-open-at-six-placespassengers-will-get-cold-water-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-113628-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: छह स्थानों पर खुला प्याऊ... राहगीरों को मिलेगा ठंडा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: छह स्थानों पर खुला प्याऊ... राहगीरों को मिलेगा ठंडा पानी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। अब सार्वजनिक स्थानों और चौराहों पर ठंडे पानी के लिए भटकना नहीं होगा। नगर पालिका ने विभिन्न संगठनों व समाजसेवी संस्थाओं से समन्वय कर शहर में छह स्थानों पर प्याऊ खुलवा दी है। राहगीरों को पीने के पानी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
नगर में चौराहों पर पेयजल की सुविधा नहीं थी। लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा था। अमर उजाला ने 18 अप्रैल को पेज दो पर ''शहर आ रहे हैं तो पानी की बोतल साथ लाएं'' शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने इसका संज्ञान लेकर उपजिलाधिकारी/प्रभारी अधिशासी अधिकारी राघवेंद्र शर्मा को पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। ईओ ने विभिन्न संगठनों के साथ बैठक की। अब उनके सहयोग से प्याऊ स्थापित की जा रही हैं। छह प्याऊ खोल दी गई हैं। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही अन्य स्थानों पर प्याऊ खोली जाएगी।
-- -
इन स्थानों पर खुला प्याऊ
- कंपनी बाग के बाहर
- क्षेत्राधिकारी कार्यालय के पास
- कचहरी के बाहर
- पुराना सागर रोड पर
- पिसनारी में चंदेरी रोड पर
- इलाइट चौराहा से आगे निरंजन टी स्टॉल के पास
-- -
सभी सार्वजनिक स्थानों व चौराहों पर संगठनों के सहयोग से प्याऊ खुलवाए जाएंगे। अभी आधा दर्जन स्थानों पर खोली गई है।
- राघवेंद्र शर्मा, उपजिलाधिकारी/ प्रभारी अधिशासी अधिकारी