फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   water moter crises

बिजली कटौती से जीना दुश्वार, लो वोल्टेज से नहीं चल रहीं मोटर

Thu, 07 Apr 2022 11:18 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
water moter crises
डोंगरा खुर्द (ललितपुर)। सरकार के तमाम दावों के बाद भी ग्रामीण क्षेत्र में रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति नहीं हो रही है। आलम यह है कि बिरधा सब स्टेशन से जुड़े नाराहट फीडर से दर्जनों गांवों में बमुश्किल आठ से 10 घंटे आपूर्ति हो रही है। उसमें भी लो वोल्टेज के कारण मोटर तक नहीं चल पाते। जिससे किसान सिंचाई के लिए परेशान हैं। हैरत की बात तो यह है कि शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे।
विज्ञापन

नाराहट फीटर के अधिकांश गांवों में किसान नलकूप कनेक्शन लिए हैं, लेकिन किसानों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही। जिससे उड़द, मूंग, सब्जी की फसल उपजाने में परेशानी बढ़ती जा रही है। किसानों ने कर्ज लेकर बीज, उर्वरक, कीटनाशक फसल बुवाई में हजारों रुपये खर्च किए थे। अब फसलों की सिंचाई की समस्या है। चिलचिलाती धूप से फसलें सूखने लगी हैं। अघोषित कटौती और लो वोल्टेज से फसलों को नलकूप का पानी नहीं मिल पा रहा है। मजबूरी में किसान जनरेटर में डीजल फूंककर सिंचाई करने को विवश हैं। ग्रामीणों ने बताया कि विद्युत आपूर्ति अधिकांश समय बाधित रहती है। रात के समय कटौती होने से किसानों को रतजगा भी करना पड़ता है। थोड़ी बहुत बिजली आती भी है तो बल्व दीपक की तरह लो वोल्टेज दिखाता है। समस्या कई बार विभागीय अधिकारियों को बताई जा चुकी है, लेकिन कोई सुधार नहीं किया गया है। गांव नाराहट, दिगवार, तरावली, बरेजा, महाराजपुरा, मकरीपुर, ललितापुर, बछरई, बनयाना, अर्जुन खिरिया, दौलतपुर, ङोंगरा खुर्द, पटना, गुरयाना, चांदोरा, गुढा, खिरिया, गदोरा, धोलपुरा, सिंगरवारा के किसानों ने बदहाल विद्युत व्यवस्था दुरुस्त कराए जाने मांग की है।
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति अधिकांश समय बाधित रहती है। महज आठ से दस घंटे बिजली मिल रही है। लो वोल्टेज व अघोषित कटौती से ऐसी भीषण गर्मी में लोगों का जीना मुहाल हो गया है। विभागीय अधिकारी फोन तक नहीं उठाते। -ओमकार दुबे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली कम आती है, अगर आती भी है तो लो वोल्टेज आते हैं। जिससे मोटर लोड ही नहीं ले पाती। ऐसी चिलचिलाती धूप से फसले सूखने लगी हैं। इंजन में डीजल डलवाकर सिंचाई कर रहे हैं।- गुलाब सिंह लोधी बरेजा
अघोषित कटौती और लो वोल्टेज से बल्व जुगनू की तरह टिमटिमाते नजर आते हैं। घरेलू उपकरण शोपीस बनकर रह गए है। दिन में गर्मी और रात में मच्छरों के प्रकोप से सोना तक नहीं हो पा रहा है।-शुभम जैन भंङारी ।
बिजली कटौती का मामला संज्ञान में आया है। इस संबंध में उच्च अधिकारियों बात करूंगा। नाराहट में पावर हाउस बनवाने के लिए ऊर्जा मंत्री से मिलकर कर बजट स्वीकृत करवाएंगे।- मनोहर लाल पंथ, श्रम एवं सेवायोजन राज्य मंत्री

ज्यादातर किसानों ने मूंग की फसल की बुवाई की है, तो मोटर चलने लगी हैं। जिससे लो वोल्टेज आ रहे हैं और नाराहट फीडर को दो भागों में कर दिया है। जिससे कटौती हो रही है। करीब अभी एक महीना और लग जाएगा। -सूरजभान सिंह, एसडीओ विद्युत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed