फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   water liogging in three hour of raining

ढाई घंटे की बारिश, कैलगुंवा तिगड्डा में पानी ही पानी

Sat, 27 Jun 2020 11:21 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
water liogging in three hour of raining
ललितपुर। जिले में मानसून सक्रिय होते ही जलभराव की समस्या सिर चढ़कर बोलने लगी है। शनिवार को करीब ढाई घंटे की बरसात में कैलगुवां तिगड्डे की सड़क जलमग्न हो गई। यही नहीं, कई दुकानों में पानी घुस गया। वार्ड नंबर तीन नेहरू नगर में पानी की निकासी कराने के लिए सफाई कर्मियों को बुलाना पड़ा। उधर, देवगढ़ क्रासिंग ओवरब्रिज के पास कीचड़ हो गया, जिससे वाहन चालकों का वाहन निकालना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन

कई दिनों से शाम होते ही रुक-रुक कर बारिश होने लगती थी, लेकिन शनिवार की सुबह से ही आसमान में काले घने बादल बन गए। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक बारिश होने लगी। बरसात करीब ढाई घंटे तक चली। इसे अभी तक सबसे ज्यादा बारिश मानी जा रही है। तमाम लोग छाता लेकर बारिश से बचते रहे तो कइयों ने प्लास्टिक की बोरी से सिर छुपाया। देवगढ़ क्रासिंग निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास बारिश का पानी भरने से कीचड़ हो गया। वाहन चालकों को यहां से निकलने में कठिनाई का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

उधर, नेहरू नगर स्थित मेन रोड की नालियों में कई जगहों पर कचरा फंस गया। जिससे नालियों से पानी की निकासी बंद हो गई और बारिश का पानी सड़क के ऊपर से निकलने लगा। इस पर मोहल्लेवासियों ने स्वास्थ्य नायक जितेंद्र करौसिया को फोन पर जलभराव की होने की सूचना दी। इस स्वास्थ्य नायक ने सफाई कर्मी अमित, देवेंद्र,गौरव और विशाल को मौके पर बुलाकर डा. गिरीश साहू की दुकान के पास नाली में फंसे कचरे को निकलवाया, तब जाकर नाली से पानी की निकासी हो सकी। सबसे बड़ी समस्या कैलगुवां तिगड्डे पर रही। यहां पिछले वर्ष की तरह इस बार भी जलभराव हो गया। बारिश में पानी का भराव बढ़ गया और कई दुकानों में बारिश का पानी घुसने लगा। इससे दुकानदारों की परेशानी बढ़ गई। कई दुकानदारों ने दुकान का सामान सुरक्षित किया तो कई जलभराव के कारण अपनी दुकान नहीं खोल पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी कॉलोनी का निर्माण होने से बारिश के पानी की निकासी नहीं हो पाती है। जिससे सड़क पर जलभराव हो जाता है। पहले बारिश का पानी अपना रास्ता बनाते हुए कॉलोनी वाले स्थान से निकल जाता था, अब ऐसा नहीं हो पा रहा है।
- जहीर अली रानू, सभासद, रावतयाना प्रथम वार्ड नं.23
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed