{"_id":"64e50f38027024e8a300b654","slug":"water-level-increased-gates-of-rajghat-matatila-dam-opened-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-2636-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: जलस्तर बढ़ा, राजघाट, माताटीला बांध के खोले गए गेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: जलस्तर बढ़ा, राजघाट, माताटीला बांध के खोले गए गेट
विज्ञापन
गोविंद सागर बांध सहित अन्य बांधों में भी पानी की आवक बढ़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद में सोमवार की शाम को हुई तेज बारिश से बांधों के जलस्तर में वृद्धि दर्ज हुई। वहीं, राजघाट बांध का स्तर निर्धारित स्तर से अधिक होने पर बांध के गेट खोलकर 11410 क्यूसेक पानी की निकासी की गई। माताटीला बांध के गेट खोलकर भी 5357 क्यूसेक पानी की निकासी की गई।
मध्य प्रदेश में हो रही बारिश से बेतवा नदी में भी पानी की आवक बढ़ी। इसका असर बेतवा नदी पर निर्मित राजघाट बांध के जलस्तर पर हुआ। बांध का जलस्तर अगस्त के निर्धारित जलस्तर से अधिक हुआ। जलस्तर को निर्धारित करने के लिए सोमवार की रात को बांध के दो गेटों को आधा-आधा मीटर तक खोलकर 11410 क्यूसेक पानी की निकासी की गई।
राजघाट बांध के गेट खोले जाने से माताटीला बांध का जलस्तर भी बढ़ने लगा। इस कारण से माताटीला बांध के गेट खोलकर भी 5357 क्यूसेक पानी की निकासी की जाने लगी। हालांकि मंगलवार की शाम को दोनों बांधों का जलस्तर निर्धारित स्तर तक आ जाने के बाद गेटों को बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
सिंचाई विभाग के अधिकारियों के अनुसार बांध में जलस्तर बढ़ने पर पुन: गेट खोले जाएंगे। वहीं, मंगलवार को तहसील सदर क्षेत्र सर्वाधिक 56 मिली मीटर बारिश हुई। सदर गोविंद सागर बांध के जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गई। गोविंद सागर बांध अब अपने पूर्ण जलस्तर से सिर्फ 1.16 मीटर ही खाली रह गया है।