{"_id":"66e9f6eb0ffa30d3670940f6","slug":"water-level-increased-due-to-heavy-rains-gates-of-four-dams-opened-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-121010-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: झमाझम बारिश से बढ़ा जलस्तर, चार बांधों के गेट खुले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: झमाझम बारिश से बढ़ा जलस्तर, चार बांधों के गेट खुले
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मंगलवार को हुई झमाझम बारिश से बांधों में पानी की आवक ज्यादा होने लगी और जलस्तर बढ़ गया। जामनी, भावनी, कचनौंदा, जमरार बांध के गेट खोलकर अतिरिक्त पानी की निकासी की गई।
बांधों का जलस्तर निर्धारित से अधिक पहुंचने पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने पीनी की निकासी के आदेश दिए। जामनी बांध के छह गेट खोलकर 8192 क्यूसेक, भावनी बांध के तीन गेट खोलकर 3239 क्यूसेक, जमरार बांध से 1383 क्यूसेक और कचनौंदा बांध से 991 क्यूसेक पानी की निकासी की जाने लगी। वहीं, उटारी बांध के गेट सुबह खोले गए और 1273 क्यूसेक पानी की निकासी की गई। सिंचाई विभाग ने निचले इलाकों में अलर्ट घोषित किया और लोगों से नदी के किनारे व उसके आसपास न जाने की अपील की। दोपहर में बांध का जलस्तर निर्धारित हाेने पर गेटों को बंद कर दिया गया।
-- -- -- -- -
...किसानों की उम्मीदों पर फिरा पानी
इस साल मानसून सीजन में जमकर बारिश हुई। सभी चौदह बांधों के गेट आए दिन खुलते रहे। लगातार बारिश से अधिकांश क्षेत्रों में खेत लबालब हो गए और खड़ी फसल जलमग्न हो गई। कुछेक क्षेत्रों में किसानों की फसल बची थी और तैयार थी। पिछले तीन चार दिन जब बारिश नहीं हुई तो खेतों में बची खुची फसल निकल आने की उम्मीद किसानों को थी। किसान फसल की कटाई में जुटे थे, लेकिन मंगलवार को एकबार फिर बारिश से उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया।
विज्ञापन
आज भी बारिश के आसार : मौसम विभाग के अनुसार आज बुधवार को भी बादल छाए रहेंगे और तेज हवाओं के बीच मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।