{"_id":"6109a6b38ebc3ebda9235f04","slug":"water-lavel-decreased-in-khedar-river-lalitpur-news-jhs2010983198","type":"story","status":"publish","title_hn":"खैड़र नदी का जलस्तर हुआ कम, पानी अब भी पुल के ऊपर से बह रहा....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खैड़र नदी का जलस्तर हुआ कम, पानी अब भी पुल के ऊपर से बह रहा....
विज्ञापन
नदी के पुल के ऊपर बहते पानी के बीच जान जोखिम में डालकर निकलते लोग।
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर/जखौरा। जखौरा में खैड़र नदी का जलस्तर कम हो गया है, लेकिन अब भी पुल के ऊपर से पानी बह रहा है और स्थानीय लोग व वाहन जान जोखिम में डाल कर निकल रहे हैं। नदी के पुल से निकलने के दौरान सब्जियों से भरा एक ट्रक पुल से नीचे उतरते हुए पुल पर ही लटक गया। जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।
कस्बा जखौरा में रविवार और सोमवार को होने वाली मूसलाधार बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालत बन गए। कस्बा से निकली खैड़र नदी नदी का जलस्तर बढ़ने के चलते यहां पुल से करीब दस फुट ऊपर तक पानी बह रहा था। वहीं जखौरा स्थित मानसरोवर तालाब ओवरफ्लो होने से उसके बारह द्वारों से पानी निकलकर बस्ती में पहुंचने लगा। जिसके चलते खेतों व कई मकानों में पानी भर गया और लोगों को रात भर परेशान होना पड़ा। इसके बाद अगले दिन मंगलवार को बारिश थमने से नदी का जलस्तर तो कम हो गया, लेकिन देर शाम तक भी नदी का बहाव पुल के ऊपर से होकर जा रहा था। जबकि तालाब के बारह द्वार से भी पानी निकल रहा था।
मंगलवार की देर शाम तक भी नदी के पुल से करीब डेढ़ से दो फुट तक पानी बह रहा था। इसके बाद भी यहां लोग दिन भर जान जोखिम में डालकर पुल पार करते रहे। कोई पैदल ही बच्चों को लेकर पुल पार कर रहा था, तो कोई वाहन पुल से निकाल रहा था। वहीं नदी के पानी के कटान से पुल के किनारे करीब दस से पंद्रह मीटर तक सड़क उखड़ गई, जबकि कुछ जगह तो सड़क किनारे की ओर पूरी तरह से कटकर नदी में बह गई। इसके अलावा यहां नदी का पुल पार करते समय एक सब्जी से भरा एक ट्रक पुल पर नदी की ओर लटक गया, हालांकि यहां पानी कम होने से खतरा कम था, लेकिन यदि ट्रक पलट जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल ट्रक चालक व क्लीनर सुरक्षित हैं।

नदी के तेज बहाव में उखड़ गई पुल के किनारे की सड़क।- फोटो : LALITPUR

खैड़र नदी के पुल पर असंतुलित होकर लटका ट्रक।- फोटो : LALITPUR
विज्ञापन