{"_id":"66f485b369d2d7c6920082c4","slug":"water-has-to-be-filled-from-the-hand-pump-installed-in-the-drain-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1009-121441-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: नाली में लगे हैंडपंप से भरना पड़ रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: नाली में लगे हैंडपंप से भरना पड़ रहा पानी
विज्ञापन
फोटो - 07, 08, 09
वार्ड परिक्रमा-
वार्ड 21 में तालाबपुरा द्वितीय का हाल, आज भी गलियां कच्ची, गंदगी में रहने को मजबूर हैं शहरवासी
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 21 तालाबपुरा द्वितीय के बाशिंदे करीब 15 सालों से समस्याओं से जूझ रहे हैं। यहां की अधिकांश सड़कें कच्ची और खस्ताहाल हैं। लोगों को शुद्ध पेयजल भी मुहैया नहीं हो पा रहा है। उनका कहना है कि नाली में लगे हैंडपंप से पानी भर कर लाते हैं, जिससे कभी भी बीमारी फैल सकती है।
तालाबपुरा द्वितीय में सीतापाठ वाले क्षेत्र में रहने वाले 200 परिवार के लोग विकास कार्यों से वंचित हैं। यहां पहुंचने वाला मार्ग आधा अधूरा पड़ा है। मोहल्ले में धार्मिक स्थल के पास की सभी गलियां कच्ची हैं। एक हैंडपंप से करीब एक हजार लोग अपनी प्यास बुझा रहे हैं। दूर-दूर जाकर लोग हैंडपंप से पानी भरने को मजबूर हैं। वहीं, नालियां टूटी पड़ी हैं, इससे दूषित पानी सड़कों पर फैल रहा है। जमा पानी से मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है।
नालियों में लगे हैंडपंपों के पानी से दुर्गंध आ रही है। लोगों को संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा सता रहा है। कच्ची गलियों में निकले पत्थर से पैदल चलने में भी परेशानी हो रही है। सिंचाई विभाग की कॉलोनी के आगे बना सार्वजनिक शौचालय लंबे समय से बंद पड़ा है।
विज्ञापन
.....................
पेयजल लाइन के लिए खोदी गई सड़क अधूरी : सीतापाठ हजारिया महादेव मंदिर जाने वाली सड़क पर पेयजल लाइन डाली गई थी। बरसात के दौरान लोगों का इस सड़क से निकलना मुश्किल हो रहा था। डीएम के निर्देश पर ठेकेदार ने आधी सड़क तो बना दी, लेकिन अब भी आधी सड़क वैसी ही पड़ी है।
000000
रोज बह रहा है सैकड़ों लीटर पानी :
जल संस्थान की उदासीनता के चलते मंदिर के बाहर मैदान में गोविंद सागर बांध से निकली पाइप लाइन में लीकेज होने से प्रतिदिन सैकड़ों लीटर पानी बह रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पानी बंद हुआ तो सदर विधायक की निधि से बनी सीसी सड़क भी खराब हो जाएगी।
0000
फोटो -10
कैप्शन - बारेलाल
घर के सामने ही नालियों में दूषित पानी जमा हो रहा है। इससे दुर्गंध उठ रही है। मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है।-बारेलाल
.................
फोटो - 11
कैप्शन - बसंती
नालियों में लगे हैंडपंप से गंदा पानी निकल रहा है। लोगों को बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है।- बसंती
....................
फोटो - 12
कैप्शन - उर्मिला
आधी अधूरी सड़कें बनाकर छोड़ दी गईं। बच्चों को स्कूल आने जाने में बहुत परेशानी होती है। कई बार बच्चे गिरकर चोटिल तक हो गए।-उर्मिला
..................
फोटो - 13
कैप्शन - रामकिंकर पटेरिया सभासद
वार्ड में पेयजल पाइप लाइन डालने के काम के चलते सड़कों का काम चालू नहीं किया गया। पाइप लाइन का कार्य पूर्ण होते ही अन्य गलियों की सड़कों के टेंडर बोर्ड बैठक में पास कराकर विकास कार्य कराया जाएगा।- रामकिंकर पटेरिया, सभासद