{"_id":"58f5130a4f1c1b1774471caf","slug":"water-crisis-will-be-solve-for-470-lakhs","type":"story","status":"publish","title_hn":"470 लाख रुपये से दूर होगा जल संकट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
470 लाख रुपये से दूर होगा जल संकट
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Apr 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
handpump
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में पानी के संकट को दूर करने के लिए 470 लाख रुपये मंजूर कर दिए हैं। इस धनराशि से गांवों में पानी का संकट दूर किया जाएगा। इससे गांवों में नये हैंडपंप लगाए जाएंगे। खराब पडे़ को रिबोर किया जाएगा।
बुंदेलखंड में पानी की समस्या को देखते हुए प्रदेश शासन द्वारा 47 करोड़ रुपये की पेयजल योजना को मंजूरी दी गई है। जनपद में हर बार गर्मियों में तेज धूप के साथ जलस्तर भी काफी नीचे चला जाता है। वर्तमान में सूरज की तपन के चलते तापमान भी 43 डिग्री तक पहुंच गया है। जिससे पानी का संकट खड़ा हो जाता है। इसी को देखते हुए पेयजल योजनाओं के तहत पानी की स्थिति में सुधार के लिए शासन द्वारा जनपद के लिए 27 पेयजल योजनाओं के लिए 161. 5 लाख रुपये के बजट की मंजूरी दी गई है। यह कार्य उन पाइप लाइन योजनाओं पर होगा, जो योजनाएं या तो बंद हो चुकी हैं या फिर प्रभावित चल रही हैं। वहीं इसके साथ ही 180 नए हैंडपंप लगाने का भी प्रावधान किया गया है। जिसके लिए शासन से 128.7 लाख रुपये के बजट को मंजूरी मिली है। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 300 हैंडपंप रिबोर किए जाने हैं। जिसके लिए कुल 177. 80 लाख रुपए के बजट की मंजूरी मिली है। इसी के साथ ही शहरी क्षेत्र में भी दो नलकूप के रिबोर कराने और 31 नए हैंडपंप टाउन क्षेत्र महरौनी व तालबेहट में कराए जाने का प्रावधान किया गया है। जल निगम द्वारा उक्त पेयजल योजनाओं पर शीघ्र ही कार्य शुरु कराया जाएगा। इसके साथ ही जनपद के ग्रामीण क्षेत्र में जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन विभाग द्वारा विकास खंडवार पेयजल समस्या की हकीकत के लिए हैंडपंपों का सत्यापन भी कराया जा रहा है। यह सत्यापन जिलाधिकारी के निर्देश पर अवर अभियंता व सेक्रेटरी के माध्यम से कराया जाएगा और इसी कार्य योजना का प्रस्ताव शासन के लिए भेजा जाएगा।
इनका कहना है-
जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में बंद होने वाली और प्रभावित हो रही 27 पेयजल पाइप योजनाओं के लिए शासन द्वारा जनपद में हैंडपंप और रिबोर के साथ ही कुल 470 लाख रुपये का बजट मंजूर किया गया है। जिसके अंतर्गत कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
एसपी सिंह, अधिशासी अभियंता जल निगम।