{"_id":"5fc7ec948ebc3e9b7766aeb1","slug":"water-crisis-water-crisis-lalitpur-news-jhs1825070124","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुधरने की जगह बिगड़ रही शहर की जलापूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुधरने की जगह बिगड़ रही शहर की जलापूर्ति
विज्ञापन
नेहरू नगर में पाइप लाइन सुधारते कर्मचारी
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। शहर की जलापूर्ति सुधरने की जगह बिगड़ती जा रही है। मोहल्ला नेहरू नगर में गंदे पानी की समस्या दूर नहीं हुई थी कि बुधवार को लोअर जोन की डोंड़ाघाट की बड़ी टंकी की पाइप लाइन फट गई, जिससे कई और मोहल्लों में बृहस्पतिवार को पेयजल समस्या रहने के आसार है।
जलसंस्थान को नेहरू नगर की पाइप लाइन को दूसरी जगह शिफ्ट करना महंगा पड़ गया है। जब से नई पाइप लाइन को जोड़ा गया है, तब से मोहल्ले में कीचड़युक्त गंदे की पानी समस्या उत्पन्न हो गई है। गत दिवस लोगों की शिकायत पर नेहरू नगर में रेल्वे अस्पताल के पीछे मां कात्यायनी माता मंदिर के पास पाइप लाइन की सफाई के लिए पाइप लाइन खोदी गई थी, जिसे बंद कर दिया गया है। इससे कुछ क्षेत्र में नलों से साफ पानी आया, लेकिन इससे आगे की गलियों में पानी अभी भी नहीं आ रहा है। छठवें दिन मोहल्ला बसुरयाना व उसके आसपास की गलियों में नलों से एक बूूंद भी नहीं टपकी। अनुमान लगाया जा रहा है कि पाइप लाइन में कचरा फंसा है। इससे पचास से ज्यादा के घरों में पानी नही आने की समस्या बनी हुई है।
जलसंस्थान के कर्मचारियों ने बुधवार को मां कात्यायनी माता मंदिर के पास पाइप लाइन की सफाई के लिये नेहरू नगर वार्ड नंबर तीन के सभासद रामबाबू यादव की मौजूदगी में दूसरा गड्ढा खोदा गया और अब इस पाइप लाइन को खुला छोड़ दिया गया है, ताकि सुबह के समय जलापूर्ति के दौरान फंसा कचरा बाहर निकल सके। उधर, बुधवार को डोंड़ाघाट की बड़ी टंकी की पाइप लाइन फट गई। इससे बृहस्पतिवार को कम प्रेशर के साथ जलापूर्ति होगी। इस वजह से मोहल्ला खिरकापुरा और चौबयाना सहित कई मोहल्लों में पेयजल की समस्या रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
------
पाइप लाइन की सफाई कराई जाए
मोहल्ला नेहरू नगर निवासी विनोद कुमार, सूरज रैकवार, मंटू और नौशाद का कहना है कि पाइप लाइन की ठीक तरह से सफाई हो जाए, जिससे आगे की सभी गलियों में मोहल्लेवासियों को नलों से स्वच्छ पानी मिल सके।
-----
एक-दो गलियों में पाइप लाइन चोक होने की शिकायत है। एक अन्य जगह गड्ढा खोदकर पाइप खोला गया है, ताकि पाइप से गंदगी बाहर आ सके। इसके अलावा डोंड़ाघाट की बड़ी टंकी की पाइप लाइन फट गई है। इससे बृहस्पतिवार को कम प्रेशर से जलापूर्ति की जाएगी।
- संजय निरंजन
अधिशासी अभियंता
जल संस्थान