फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   water crisis nahru nager

नेहरू नगर में सिर्फ दस मिनट आता है नलों में पानी

Mon, 26 Apr 2021 02:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 02:10 AM IST
विज्ञापन
water crisis nahru nager
मोहल्ला नेहरू नगर में टैक्सी में कुप्पा भरकर ले जाते - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। मोहल्ला नेहरू नगर में लगभग दस मिनट के लिए हीहो पा रही है जलापूर्ति, इस कारण जल संकट गहरा गया है। लोगों को मजबूरी में हैंडपंप से पानी भरना पड़ रहा है। दिन में हैंडपंप पर लगने वाली भीड़ से बचने के लिए लोग रात में भी पानी भर रहे हैं। कोई साइकिल से तो कोई टैक्सी में डिब्बों में भरकर पानी ला रहा है।
विज्ञापन

मोहल्ला नेहरू नगर में पेयजल की समस्या बारह महीने बनी रहती है, लेकिन गर्मी के मौसम में समस्या गंभीर रूप धारण कर लेती है। इस बार भी यही हुआ, पिछले एक सप्ताह से लोगों को करीब दस मिनट की आपूर्ति नसीब हो रही है। इस आपूर्ति के लिए लोग सुबह 5 बजकर 30 मिनट से इंतजार करने लगते हैं। पिछले कुछ दिनों से ऐसा हो रहा है कि कभी पौने आठ बजे तो कभी सुबह आठ बजे जलापूर्ति दी जा रहा है। जब नलों से मात्र 10 मिनट का पानी मिलता है तो लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो जाती है। लोगों को पानी जुटाने के लिए हैंडपंप पर अपनी बारी के लिए खड़ा रहना पड़ता है। कई लोग तपती धूप में पानी के लिए पसीना बहाना पड़ता है। आसपास के हैंडपंप खराब होने से कई लोगों को काफी दूर से पानी भरना पड़ता है। छोटे- छोटे बच्चे भी परिवार की मदद करने में लगे रहते हैं। कुछ लोग टैक्सी, हाथ ठेला व साइकिल से पानी ढो रहे हैं। ऐसा नहीं अकेले दिन में ही लोग पानी भरते हैं। रात में भी मुहल्लेवासियों को साइकिल पर डिब्बा बांधकर पानी भरते देेखा जा सकता है। इस संबंध में मोहल्ले के लोगों ने जल संस्थान के अधिकारियों को फोन पर पानी की इस गम्भीर समस्या से अवगत कराया है। इसके बाद भी आपूर्ति में सुधार नहीं हो रहा है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि बीते वर्षों में सुबह रोजाना नलों से करीब एक घंटे तक पानी मिलता था ,वैसा अब नहीं मिल रहा है। उन्होंने जल्द ही जिलाधिकारी को ज्ञापन देने की योजना बनाई है।
विज्ञापन

-----
नझाई बाजार के फिल्टर प्लांट की कमियां हुई दूर
मेन राइजिंग लाइन व पंप की कमियों को दूर किया गया है, इससे फिल्टर प्लांट को पर्याप्त मात्रा में पानी मिलने लगा है। वहीं, नेहरू नगर की आपूर्ति में लगा वाल्व बदला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नझाई बाजार के फिल्टर प्लांट की कमियों को दूर कर लिया गया है। वहीं, नेहरू नगर की आपूर्ति क्षमता को बढ़ाने के लिए तीन और मोटर लगाई जा रही हैं। इससे नेहरू नगर की जलापूर्ति में आ रही समस्या का निराकरण होने की पूरी उम्मीद है। राहुल सिंह, अवर अभियंता, जल संस्थान

साइकिल पर प्लास्टिक कुप्पा के बांधकर पानी ढोता युवक

साइकिल पर प्लास्टिक कुप्पा के बांधकर पानी ढोता युवक- फोटो : LALITPUR

मोहल्ला नेहरू नगर में हैंडपंप के पास पानी भरने के लिए खड़े लोग

मोहल्ला नेहरू नगर में हैंडपंप के पास पानी भरने के लिए खड़े लोग- फोटो : LALITPUR

मोहल्ला नेहरू नगर में हैंडपंप पर पानी के लिए प्लास्टिक के कुप्पा लेकर जाती बालिका

मोहल्ला नेहरू नगर में हैंडपंप पर पानी के लिए प्लास्टिक के कुप्पा लेकर जाती बालिका- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed