{"_id":"5ea345518ebc3e906e127af5","slug":"water-crisis-many-place-in-city-lalitpur-news-jhs1652767186","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के कई मुहल्लों में गहराने लगा पानी का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के कई मुहल्लों में गहराने लगा पानी का संकट
विज्ञापन
नेहरू नगर में टैंकर से पानी भरने को लगी लोगों की भीड़
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। गर्मी के तेवर तल्ख होते ही पेयजल समस्या विभिन्न स्थानों पर गहराने लगी है। सरदार पुरा मुहल्ले में कई दिनों से जलापूर्ति बाधित है। वहीं, नेहरू नगर में भी पेयजल संकट उत्पन्न होने से स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
इन दिनों शहर के विभिन्न मुहल्लों में पेयजल की समस्या बनी हुई है। जहां सरदारपुरा और सराफा बाजार में कहीं दस से पंद्रह मिनट की आपूर्ति हो रही है, कहीं नलों में बूंद भी नहीं टपक रही है। नेहरू नगर में गर्मी शुरू होते ही पानी की त्राहि - त्राहि होने लगी है। सुबह से ही पुरुष, महिलाएं एवं बच्चे पानी भरने के लिये बर्तन लेकर हैंडपंपों पर जाने लगते हैं। इससे हैंडपंपों पर भारी भीड़ लग जाती है। मुहल्ला नेहरू नगर में सिंह वाहिनी माता मंदिर पतरूआधाम की सामने वाली गली में 15 दिन से पाइपलाइन के नलों में पानी नहीं आ रहा है। झिब्बू की दुकान के पास भी एक माह से नल नहीं आ रहे हैं।
रेलवे अस्पताल के पीछे गली नंबर एक में 20 दिन से नल नहीं आ रहे हैं। मेन रोड ट्रांसफार्मर के सामने मनसुख जाटव वाली गली में एक माह से नल नहीं आ रहे हैं। जाहिद खान मिस्त्री वाली गली में भी 15 दिन से नल नहीं आ रहे हैं। बसुरयाना मुहल्ला में भी नल नहीं आ रहे हैं। नल नहीं आने से नेहरू नगर में पानी के लिये त्राहि- त्राहि मची हुई है। जिन जगहो पर पहले एक घंटा तक नल आते थे, वहां अब 15 मिनट तो कहीं आधा घंटा ही नल आ रहे हैं। नल आने का कोई समय भी निर्धारित नहीं है। कभी सुबह 4 बजे तो कभी साढे चार बजे तो कभी 5 बजे और कभी- कभी 6 बजे नल खोले जाते हैं। सुबह से ही लोग पानी भरने के लिये नलों के पास बैठ जाते हैं।
विज्ञापन
पानी के टैंकर पहले गर्मियों में पुरानी कलारी के पास, पुरानी पुलिस चौकी वाली गली में, जगदीश किराना की दुकान के पास, प्राइमरी पाठशाला स्कूल के गेट पर, नैंसी गार्डन के पास, सिंह वाहिनी माता मंदिर पतरूआ गेट के सामने, छिब्बू की दुकान के पास आते थे, लेकिन अब मुहल्ले में पानी का एक ही टैंकर नैंसी गार्डन के पास आता है। मुहल्ले वासियों को तपती लाल धूप में एक किलोमीटर से पानी भरकर लाना पड़ रहा है। मुहल्लेवासियों ने जिलाधिकारी का ध्यान इस गंभीर पानी की समस्या की ओर आकर्षित कराते हुए कहा कि जिन जगहों के नाम दिए गए हैं, उन जगहों पर रोज पानी के टैंकर पहुंचाने की मांग की है। उन्होंने सुबह नल खोलने का समय निर्धारित करने की मांग की है।
जिन गलियों में नल नहीं आ रहे हैं, उन गलियों की जांच कराकर वहां पानी पहुंचाया जाए। इससे मोहल्लेवासियों को पानी उपलब्ध हो सके। नेहरू नगर में लोग कई सालों से पानी की समस्या से जूझ रहे हैं।
- शारदा
नेहरू नगर में जलापूर्ति को सुचारू बनाने के लिए टंकी बनाई जा रही है। लॉकडाउन में टंकी का निर्माण भी गति नहीं पकड़ रहा है। इससे नेहरू नगरवासियों की समस्याएं कम होती दिखाई नहीं दे रही हैं।
- रामकुंवर
जलसंस्थान के अधिकारियों ने ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पानी पहुंचाने के लिए नल खोलने के समय में बदलाव किया है, लेकिन इसका फायदा लोगों को मिलता दिखाई नहीं दे रहा है। अब तो समूचे नेहरू नगरवासी पेयजल के लिए परेशान हो रहे हैं।
- भानवती
नेहरू नगर में पेयजल की समस्या से निपटने के लिए टैंकऱ्र पहुंचाया जा रहा है, जो केवल दसमिनट में खाली हो जाता है। टैंकर की आने की सूचना लगते ही लोग बड़ी संख्या में बर्तन लेकर पहुंच जाते हैं। कई लोगों को खाली बर्तन लेकर घर लौटना पड़ता है।
- राजेश
गली में पिछले साल टैंकर आता है, लेकिन इस बार अभी तक कोई टैंकर आना प्रारंभ नहीं हुआ है। मौजूदा समय में भीषण गर्मी भी पड़ने लगी है। इसके बाद भी जल संस्थान ने टैंकर बढ़ाने की ओर ध्यान नहीं दिया है। इससे लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।
- झिब्बू
कई गलियों में एक-एक महीने से पानी नहीं आ रहा है। अब रमजान का पर्व भी आरंभ होने वाला है, ऐसे में लोग अपना पर्व मनाए कि पानी के लिए यहां-वहां परेशान हों। जल संस्थान को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है।
- इसरार खान
सरदारपुरा व सराफा बाजार में पेयजल की समस्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। वहीं, नेहरू नगर पहले से पेयजल समस्याग्रस्त क्षेत्र है। यहां टैंकर भेजने के लिए स्थानों का चिह्नींकरण किया जा रहा है।
- संजीव कुमार, अधिशासी अभियंता
जल संस्थान

नेहरू नगर में हैंडपंप पर लगी लोगों की भीड़- फोटो : LALITPUR