फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Water crisis in VIP Khandi for last three days due to motor failure

Lalitpur News: मोटर खराब होने से तीन दिन से वीआईपी खांदी में पानी का संकट

Thu, 22 May 2025 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Water crisis in VIP Khandi for last three days due to motor failure
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तालबेहट। ग्राम सभा खांदी के मजरा वीआईपी खांदी के निवासियों की प्यास बुझाने के लिए किले के समीप लगी मोटर तीन दिन से खराब होने से पेयजल आपूर्ति ठप है। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
वीआईपी मजरे में जल संस्थान द्वारा मानसरोवर तालाब और किले के समीप एक पानी की मोटर लगाकर पूरे क्षेत्र में पानी की आपूर्ति की जाती है। लेकिन उक्त मोटर तीन दिन से खराब है। जिसके चलते ग्रामीण दैनिक क्रियाओं के लिए तालाब पहुंच रहे हैं, जबकि पेयजल के लिए दूरदराज स्थानों पर लगे हैंडपंप से पानी भरने को विवश हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस संबंध में जानकारी देने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

0
फोटो - 35 , शंकर
भीषण गर्मी में तीन दिन से पानी की आपूर्ति ठप है। जिसके चलते पानी के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।- शंकर
000
फोटो -36, सुनील
-- इस संबंध में जल संस्थान के अधिकारियों को अवगत कराया लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। - सुनील
000
तीन दिन में नहीं आया एक भी टैंकर
ग्रामीणों का आरोप है कि चुनाव के समय जनता की प्रत्येक मुसीबत में कंधे से कंधा मिलाकर चलने का दम भरने वाले जनप्रतिनिधि भी इस मुसीबत में मुंह मोड़ गए। तीन दिन से पानी की आपूर्ति ठप होने की जानकारी के बावजूद पानी का एक टैंकर तक लोगों की प्यास बुझाने नहीं भेज सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
मोटर खराब होने से पेयजल आपूर्ति बाधित
माताटीला फिल्टर पर मंगलवार की रात में 40 एचपी की मोटर पंप की बेयरिंग टूटने के कारण बुधवार को नगर की पेयजल आपूर्ति ठप रही। भीषण गर्मी में पेयजल आपूर्ति ठप होने से नगर में हाहाकार मच गया। लोगों को भीषण गर्मी में टैंकरों व हैंडपंपों से पानी की व्यवस्था करना पड़ी। इसे लेकर लोगों में जल संस्थान के प्रति खासी नाराजगी रही।
00
इस संबंध में जानकारी करवाता हूं। लोगों के पानी की व्यवस्था कराई जाएगी।- भूपेंद्र सिंह एसडीएम तालबेहट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed