फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   water crisis in mahru and gandhi nager

चौथे दिन गांधीनगर एवं नेहरू नगर में पानी की त्राहि-त्राहि

Fri, 18 Sep 2020 12:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
water crisis in mahru and gandhi nager
नेहरू नगर में कुप्पा लेकर पानी भरने जाते बच्चे - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। नेहरू नगर और गांधीनगर मोहल्ले के निवासियों को पेयजल की समस्या से छुटकारा नहीं मिल पा रहा है। चौथे दिन भी मोटर चालू नहीं होने से लोगों को परेशानी हो रही है। इससे मोहल्ले में पानी को लेकर त्राहि-त्राहि मची हुई है।
विज्ञापन

जिसके चलते सुबह लोगों ने नलों में पानी आने का इंतजार नहीं किया और आसपास के हैंडपंपों पर पानी भरने के लिए पहुंचने लगे। देखते ही देखते कई हैंडपंपों पर लोगों की भीड़ लग गई। इस दौरान बच्चे भी पानी भरने में हाथ बंटाते नजर आएं।
विज्ञापन

जल संस्थान के अफसर चार दिन बाद भी गांधीनगर और नेहरू नगर मोहल्ले की जलापूर्ति सुचारु नहीं कर पाए। बुधवार की देर शाम मोटर को लाइन से जोड़ा गया। इस कारण गांधीनगर, नेहरू नगर की टंकी नहीं भरी जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दे बृहस्पतिवार को सुबह दस बजे टंकी भरने का काम दुबारा प्रारंभ हुआ, जिससे शुक्रवार को मोहल्लेवासियों को पानी मिलने की उम्मीद बंध गई है।
चार दिन हो गए हैं, लेकिन जल संस्थान ने अभी तक जलापूर्ति को सुचारु नहीं किया है। प्रतिदिन हैंडपंपों से पानी भर रहे हैं। - राजेश कुमार
जल संस्थान की आए दिन मोटर खराब होने से मोहल्लेवासियों को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ता है। समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। - रोहित
नेहरू नगर परियोजना जब तक मूर्त रूप नहीं ले लेती, तब तक इस तरह की समस्याएं बनीं रहेगी। वर्तमान में भी जल संस्थान समूचे मोहल्ले में पेयजल की आपूर्ति नहीं कर पा रहा है। - रवि
मोहल्ले में खराब हैंडपंपों की समस्या का निदान नहीं हो पा रहा है। कई हैंडपंपों की चैन खराब है, तो किसी हैंडपंप में पाइप बढ़ाने की आवश्यकता है। - पार्वती
जब कर्मचारियों द्वारा खराब पड़े हैंडपंपों को खोलकर देखा जाता है, तो हैंडपंप के अंदर लगे सामान में कमी पाई जाती है। इस पर कर्मी हाथ खड़े कर देते हैं। -रामरती

शहर के विभिन्न वार्डों में खराब पड़े हैंडपंपों की मरम्मत नहीं हो पा रही है। जो जलसंस्थान के पास हैंडपंप की मरम्मत के सामान की कमी होना है। - पुष्पा
खराब मोटर की मरम्मत हो चुकी है, इसे लाइन से जोड़ भी दिया गया है। मोटर से टंकी भरने का काम शुरू करा दिया गया है। शुक्रवार को दोनों मोहल्लों में जलापूर्ति की जाएगी। - राहुल सिंह, अवर अभियंता, जल संस्थान

नेहरू नगर में हैंडपंप के पास पानी भरने के लिए खड़े महिला पुरूष

नेहरू नगर में हैंडपंप के पास पानी भरने के लिए खड़े महिला पुरूष- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed