फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Water crisis in Mahroni

महरौनी में जलसंकट

Mon, 29 Feb 2016 01:50 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Mon, 29 Feb 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
Water crisis in Mahroni
महरौनी। सूखा की विभीषिका झेल रहे जिले में फरवरी माह के अंत में ही जलसंकट गहराने लगा है। ऐसे में लोग प्रशासन की ओर मदद कर बाट जोह रहे हैं। शनिवार को महरौनी में आयोजित अमर उजाला की चौपाल में अधिकांश लोगों ने पेयजल की समस्या के निदान को लेकर अधिकारियों से मदद की मांग की।
विज्ञापन


कस्बा महरौनी के अनेक ऐसे मुहल्ले हैं, जहां गर्मी के मौसम की शुरुआत में ही लोगों के सामने पानी की किल्लत शुरू हो गई है। इनमें मुहल्ला कायस्थपुरा व कछियाना के नागरिकों के मुताबिक जलस्तर नीचे गिरने से अधिकांश हैंडपंपों ने जवाब दे दिया है तो अभी कुछ सूखने के कगार पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


मुहल्ले में  नल की नई पाइप लाइन बिछवाने की मांग की गई है। लगभग दस साल पहले तक मुहल्ले में नल से जलापूर्ति होती थी, लेकिन विभाग द्वारा ध्यान नहीं दिए जाने से पाइप लाइन चोक हो गई और अब नलों में पानी नहीं आ रहा, जबकि मुहल्ले में अनेक कनेक्शन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कस्बा के नाराहट रोड मुहल्ले में भी पेयजल की समस्या है और बोर सूख गए हैं। पानी की समस्या को लेकर मुहल्ले की दर्जनों महिलाओं ने एडीएम को ज्ञापन देकर पाइप लाइन बिछवाने की मांग की थी। साथ ही बताया था कि मुहल्ले में बड़ी पानी की टंकी स्थापित है, लेकिन मुहल्लेवासी पानी के लिए तरस रहे हैं।

इसी तरह टीकमगढ़ रोड पर नल की पाइप लाइन बहुत समय पहले बिछ चुकी है, लेकिन पाइप लाइन को अभी तक किसी भी जलस्रोत से नहीं जोड़ा गया है, इससे मुहल्लेवासी आक्रोशित हैं। लोगों का कहना है कि इस मुहल्ले की मिट्टी खराब होने के कारण जो निजी बोर लोगों द्वारा कराए गए थे, वह धंस गए हैं, ऐसे में जलसंकट है।


नागरिकों ने नल की पाइप लाइन शुरू करने की मांग की थी। इसी तरह शिक्षक कॉलोनी, कंचनपुरा, बानपुर रोड, पंडा कॉलोनी आदि अन्य मुहल्लों में हैंडपंप सूखने से जलसंकट गहरा गया है और नागरिकों ने रीबोर कराने की मांग की है, ताकि समय रहते समस्या का समाधान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed