{"_id":"5d3db7c08ebc3e6d0179ce99","slug":"water-crisis-due-to-burnt-motor-lalitpur-news-jhs1445954194","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोटर जलने से पेयजल की परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोटर जलने से पेयजल की परेशानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोटर जलने से पेयजल की परेशानी
ललितपुर। जल संस्थान की मोटर जलने से अपर जोन में पेयजल की समस्या रही। इस कारण स्थानीय लोगों को हैंडपंप से पानी जुटाना पड़ा। कई जगहों पर जल संस्थान ने पानी के टैंकर भी पहुंचाए।
बरसात के मौसम में दूषित पानी के कारण कई बीमारियां होती हैं। इसके बाद भी शहर की जलापूर्ति ठीक नहीं हो पाई है। लोअर जोन के कई मोहल्लों में शुद्ध पेयजल नहीं होने की शिकायत बनी हुई है। कुछ लोगों का कहना है कि पानी से अजीब सी दुर्गंध उठ रही है। हालांकि, विभागीय अफसर इस तरह की शिकायत से इंकार कर रहे हैं।
जल संस्थान की मोटर अचानक खराब हो गई। मोहल्ला लेड़ियापुरा स्थित टंकी का वाल्व भी खराब हो गया जिससे अपर जोन के मोहल्ला आजादपुरा, गांधीनगर, नई बस्ती, चंडीमंदिर के आसपास व नेहरू नगर के कई हिस्सों में पेयजल की आपूर्ति बाधित रही। तमाम लोग सुबह से ही हैंडपंप के समक्ष पानी भरने के लिए खड़े नजर आए। चंडी मंदिर के आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि दो दिन से मोहल्ले में पेयजल की समस्या बनी हुई है। रविवार को जल संस्थान कर्मियों ने लेड़ियापुरा स्थित पानी की टंकी के वाल्व की मरम्मत की। मोहल्ला चौबयाना में कई हैंडपंपों के खराब होने से लोगों को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ रहा है। जिससे लोगों में विभाग के प्रति असंतोष पनप रहा है।
विज्ञापन
जेई के लंबी छुट्टी पर जाने से बढ़ी समस्या
शहर के अपर व लोअर जोन की जिम्मेवारी निभा रहे अवर अभियंता रामभुवन अचानक लंबे अवकाश पर चले गए हैं। इस वजह से अधिशासी अभियंता के लिए सुचारु जलापूर्ति रखने की चुनौती खड़ी हो गई है।
मोटर जल गई थी, जिसकी मरम्मत करा दी गई है। सोमवार से अपर जोन में आपूर्ति सुचारु हो जाएगी।
- संजीव कुमार, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान